{"_id":"6a21966da3897063760b26a8","slug":"drunk-and-making-lewd-comments-on-women-resorting-to-violence-if-confronted-meerut-news-c-72-1-mct1011-154242-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: शराब पीकर महिलाओं पर करता अश्लील टिप्पणियां, विरोध पर मारपीट को उतारू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: शराब पीकर महिलाओं पर करता अश्लील टिप्पणियां, विरोध पर मारपीट को उतारू
विज्ञापन
- महिला की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
संवाद न्यूज़ एजेंसी
मेरठ। टीपीनगर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाली महिलाओं और स्थानीय लोगों ने एक युवक की हरकतों से परेशान होकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि आरोपी जय भगवान आए दिन शराब के नशे में धुत होकर मोहल्ले में घूमता है और महिलाओं व युवतियों पर अश्लील टिप्पणियां करता है। उसकी इन हरकतों के कारण क्षेत्र की महिलाओं का घर से निकलना तक मुश्किल हो गया है।
बागपत रोड की एक कालोनी निवासी महिला ने बुधवार को थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराई। बताया कि आरोपी अक्सर शाम के समय शराब पीकर गली में पहुंच जाता है और वहां से गुजरने वाली महिलाओं पर अभद्र टिप्पणियां करता है। कई बार महिलाओं ने उसकी हरकतों को नजरअंदाज किया, लेकिन जब उसका व्यवहार लगातार बढ़ता गया तो लोगों ने इसका विरोध शुरू कर दिया।
आरोप है कि विरोध करने पर युवक गाली-गलौज करने लगता है और मारपीट पर उतारू हो जाता है। आरोपी की वजह से महिलाओं व युवतियों भय बैठ है। बच्चों और युवतियों को अकेले बाहर भेजने में भी परिवारों को चिंता रहती है। आरोपी की अशोभनीय हरकतों के कारण उन्हें रोजाना मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
आरोपी के परिजनों को भी उसकी गतिविधियों के बारे में कई बार अवगत कराया जा चुका है। उनसे युवक को समझाने और उसकी हरकतों पर रोक लगाने की मांग की गई, लेकिन इसके बावजूद उसके व्यवहार में कोई बदलाव नहीं आया। सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एक टीम लगा दी गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-- -- -- --