फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   DRM Dimpy Garg inspected the city station

डीआरएम डिंपी गर्ग ने किया सिटी स्टेशन का निरीक्षण

Wed, 10 Nov 2021 02:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 02:12 AM IST
विज्ञापन
DRM Dimpy Garg inspected the city station
डीआरएम डिंपी गर्ग ने किया सिटी स्टेशन का निरीक्षण
विज्ञापन

मेरठ। सिटी स्टेशन पर दस दिसंबर को होने वाले उत्तर रेलवे महाप्रबंधक आशुतोष गंगल के निरीक्षण की तैयारियों को लेकर दिल्ली डिविजन के डीआरएम डिंपी गर्ग ने निरीक्षण किया। दौराला से लेकर सिटी स्टेशन तक निरीक्षण में उन्होंने सभी तैयारियों को पूरा करने के आदेश संबंधित अधिकारियों को दिए। सिटी स्टेशन पर यात्रियों के लिए अभी तक कोच डिस्पले सिस्टम की शुरुआत नहीं हो सकी है। उन्होंने इस सुविधा का लाभ यात्रियों को जल्द देने के निर्देश दिए। वहीं, वाटर बूथ, स्वच्छता आदि पर एक महीने में सुधार करने के लिए भी कहा। इससे पहले उन्होंने 11.30 बजे से दौराला से निरीक्षण शुरू किया। इसके बाद कासमपुर फाटक पहुंचे। उन्होंने उस स्थान का निरीक्षण किया जहां महाप्रबंधक को निरीक्षण करना है।

पार्क का सौंदर्यीकरण कराएं, लोको लॉबी करें दुरुस्त
डीआरएम ने सीनियर सेक्शन इंजीनियर को सिटी स्टेशन परिसर में स्थित पार्क का सौदर्यीकरण कराने के निर्देश दिए। जिससे स्टेशन पर पर्यावरण और स्वच्छता का संदेश दिया जा सके। वहीं, लोको लॉबी में अतिरिक्त दो कमरे की व्यवस्था करने के लिए भी कहा। जिससे लोक लॉबी में लोको पायलट की संख्या अधिक होने पर अन्य को आराम करने के लिए इंतजार न करना पड़े। इसके लिए भी जल्द व्यवस्था या निर्माण कार्य करने के लिए कहा। उन्होंने स्टेशन पर जीआरपी, आरपीएफ, आरक्षण काउंटर आदि कार्यालयों का निरीक्षण किय्रा। सिटी स्टेशन अधीक्षक आरपी सिंह, वाणिज्य निरीक्षक गुरजीत सिंह, सीनियर सेक्शन इंजीनियर तरुण पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed