फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Dragged the mother and child by robbing the chain from the woman

Meerut News: महिला से चेन लूटकर मां-बच्चे को घसीटा

Sat, 04 Mar 2023 10:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Mar 2023 10:48 AM IST
विज्ञापन
Dragged the mother and child by robbing the chain from the woman
मेरठ। नौचंदी थाना क्षेत्र में दो दिन पहले सराफ की दुकान में सुरंग बनाने के मामले को व्यापारी भूले भी नहीं थे कि शुक्रवार रात घर के बाहर टहल रही कपड़ा व्यापारी की साली से बाइक सवार बदमाशों ने चेन लूट ली। महिला ने गोद में बच्चे के रहते हुए एक बदमाश का हाथ पकड़ा तो वह उन्हें दूर तक घसीटका ले गया। लोगों ने बदमाशों का पीछा किया तो वह फरार हो गए।
विज्ञापन

बिजनौर निवासी राधिका फूलबाग कॉलोनी गली नंबर 10 निवासी अपने जीजा अनिल टॉक के घर आई हैं। अनिल की लालकुर्ती पैठ बाजार में कपड़े की दुकान है। राधिका शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे घर के बाहर अपने बच्चे को गोद में लेकर टहल रही थीं। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश आए और महिला के गले पर झपट्टा मारकर सोने की चेन तोड़ ली। महिला ने बदमाश का हाथ पकड़ लिया तो वह महिला को बच्चे समेत घसीटते ले गए।
विज्ञापन

लूट की सूचना पर भाजपा नेता अंकित चौधरी घटनास्थल पर पहुंचे और नौचंदी पुलिस को सूचना दी। अंकित ने पुलिस पर रात्रि गश्त नहीं करने का आरोप लगा हंगामा किया। कहा कि क्षेत्र में लगातार वारदात हो रही हैं। पुलिस रात में गश्त करें तो वारदातों पर रोक लग सकती है। थाना प्रभारी उपेंद्र सिंह यादव का कहना है कि घटना की जानकारी मिली है। बदमाशों की पहचान के लिए पुलिस टीम सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। जल्द ही बदमाश गिरफ्तार किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed