फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Dr Satendra Kumar Khari Given Additional Charge as Director Extension at Agricultural University

Meerut: कृषि विवि में डॉ. सतेंद्र कुमार खारी बने निदेशक प्रसार, कुलपति ने सौंपा अतिरिक्त कार्यभार

Tue, 31 Mar 2026 06:31 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 31 Mar 2026 06:31 PM IST
सार

मेरठ के सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में डॉ सतेंद्र कुमार खारी को निदेशक प्रसार का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। कुलपति की स्वीकृति के बाद यह आदेश जारी किया गया है।

विज्ञापन
Dr Satendra Kumar Khari Given Additional Charge as Director Extension at Agricultural University
डॉ. सतेंद्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के मोदीपुरम स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में निदेशक प्रसार पद का अतिरिक्त कार्यभार डॉ सतेंद्र कुमार खारी को सौंपा गया है। यह आदेश विश्वविद्यालय के प्रशासन एवं अनुश्रवण कार्यालय द्वारा जारी किया गया है।

विज्ञापन


सेवानिवृत्ति के बाद सौंपी गई जिम्मेदारी
कार्यालय आदेश के अनुसार वर्तमान निदेशक प्रसार डॉ प्रवीण कुमार सिंह 31 मार्च 2026 को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। उनके सेवानिवृत्त होने के बाद निदेशक प्रसार पद का अतिरिक्त दायित्व डॉ सतेंद्र कुमार खारी को दिया गया है। डॉ सतेंद्र कुमार खारी विश्वविद्यालय के उद्यान विभाग में प्राध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। इसके साथ ही वह 21 सितंबर 2022 से संयुक्त निदेशक प्रसार का दायित्व भी संभाल रहे थे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: खौफनाक: पत्नी और दो बच्चों की हत्या कर फंदे पर झूला पति, महीने भर के मासूम को भी न बख्शा, ये थी विवाद की वजह 

विज्ञापन
विज्ञापन

बिना अतिरिक्त वेतन के मिलेगा दायित्व
विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि डॉ सतेंद्र कुमार खारी को आगामी आदेशों तक निदेशक प्रसार का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। साथ ही यह भी उल्लेख किया गया है कि इस अतिरिक्त कार्यभार के लिए उन्हें किसी प्रकार का अतिरिक्त वेतन या भत्ता नहीं दिया जाएगा। यह निर्णय कुलपति डॉ त्रिवेणी दत्त की स्वीकृति के बाद जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें: खौफनाक: पत्नी और दो बच्चों की हत्या कर फंदे पर झूला पति, महीने भर के मासूम को भी न बख्शा, ये थी विवाद की वजह

अधिकारियों और शिक्षकों ने दी बधाई
निदेशक प्रसार का कार्यभार ग्रहण करने के बाद विश्वविद्यालय के कई अधिकारियों और शिक्षकों ने उन्हें बधाई दी। कुलसचिव डॉ रामजी सिंह, डीन वेटनरी डॉ रविंद्र कुमार, डॉ विवेक धामा, डीन डॉ बिजेंद्र सिंह, डॉ हरिओम कटियार, डॉ पीके सिंह, डॉ एसके लोधी, डॉ एसके त्रिपाठी और डॉ मुकेश कुमार सहित अन्य शिक्षकों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed