मुजफ्फरनगर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सरवट में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने अपनी पत्नी और दो छोटे बच्चों की हत्या करने के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना का पता चलने पर इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें: यूपी पीसीएस रिजल्ट: मेरठ की बेटियों ने मारी बाजी, जानें ज्योति धामा, देविका, ज्योति व रितु की कामयाबी की कहानी
2 of 5
मुजफ्फरनगर में आत्महत्या
- फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार सरवट निवासी पेंटर इरशाद (34) का शव कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। उसकी पत्नी नोरीन (30) का शव कमरे के फर्श पर पड़ा था, जबकि दो साल के बेटे आहिल और एक माह की बेटी अक्शा के शव बेड पर मिले। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
3 of 5
मुजफ्फरनगर में आत्महत्या
- फोटो : अमर उजाला
ईदी को लेकर हुआ था विवाद
पुलिस के अनुसार इरशाद की बहन शाहिन चार दिन पहले अपने मायके ईद मिलने आई थी। सोमवार सुबह इरशाद ने अपनी बहन को ईदी के रूप में 1500 रुपये दिए थे। इसी बात को लेकर उसकी पत्नी नोरीन नाराज हो गई और दोनों के बीच विवाद हो गया।
बताया गया है कि ननद के जाने के बाद नोरीन ने अपनी बहन मनतशा, अर्शी और मां संजिदा को बुला लिया था। इसके बाद घर में काफी देर तक विवाद और हंगामा हुआ, जिसे पड़ोसियों ने किसी तरह शांत कराया।
4 of 5
मुजफ्फरनगर में आत्महत्या
- फोटो : अमर उजाला
बंद कमरे में मिले चारों के शव
मंगलवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे तक इरशाद और बच्चे बाहर दिखाई नहीं दिए तो पास में रहने वाले उसके भाई नौशाद को शक हुआ। वह घर पहुंचा तो कमरा अंदर से बंद मिला। रोशनदान से झांककर देखा तो इरशाद का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। शोर मचाने पर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद दरवाजा तोड़कर अंदर देखा गया तो पत्नी और दोनों बच्चों के शव भी कमरे में पड़े मिले।
जहर देने की आशंका
पुलिस के अनुसार बच्चों के मुंह से झाग निकल रहा था, जिससे आशंका है कि पहले उन्हें जहर दिया गया और उसके बाद युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण स्पष्ट हो पाएंगे।