{"_id":"6abbdd451a34e71cbf0c4a0a","slug":"dr-nitin-tyagi-becomes-president-of-the-teachers-association-meerut-news-c-73-1-mtd1003-108869-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: शिक्षक संघ के अध्यक्ष बने डॉ. नितिन त्यागी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: शिक्षक संघ के अध्यक्ष बने डॉ. नितिन त्यागी
विज्ञापन
चौधरी शिवनाथ सिंह शांडिल्य पीजी कॉलेज माछरा पर नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारी।
माछरा। चौ. शिवनाथ सिंह शांडिल्य (पीजी) कॉलेज में महाविद्यालय शिक्षक संघ की बैठक आयोजित की गई। शिक्षक हितों, शैक्षणिक उन्नयन और महाविद्यालय के समग्र विकास को लेकर विचार-विमर्श किया गया। शिक्षकों की आपसी सहमति से शिक्षक संघ की नवीन कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया।
नवगठित कार्यकारिणी में डॉ. नितिन त्यागी को अध्यक्ष, डॉ. हर्षिता और डॉ. नीरज सिंह को उपाध्यक्ष, इंजीनियर जितेंद्र कुमार को सचिव, डॉ. विमल द्विवेदी को संयुक्त सचिव, डॉ. विक्रमादित्य को कोषाध्यक्ष तथा डॉ. दीपक कुमार को प्रेस प्रवक्ता चुना गया।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने शिक्षकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षक संघ शिक्षकों के हितों की रक्षा, आपसी समन्वय, शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार और महाविद्यालय के विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगा। बैठक में उपस्थित शिक्षकों ने नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को बधाई दीं। शिक्षकों ने उम्मीद जताई कि नई कार्यकारिणी शिक्षक हितों के साथ-साथ महाविद्यालय के शैक्षणिक वातावरण को बेहतर बनाने और विकास कार्यों को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।