{"_id":"5f7dff928ebc3eefba4126b0","slug":"dr-atul-krishna-the-founder-of-subharti-university-presented-an-example-of-communal-harmony","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुभारती विवि के संस्थापक डॉ. अतुल कृष्ण ने पेश की सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल, मुस्लिम दोस्त की बेटी का किया कन्यादान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुभारती विवि के संस्थापक डॉ. अतुल कृष्ण ने पेश की सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल, मुस्लिम दोस्त की बेटी का किया कन्यादान
Wed, 07 Oct 2020 11:19 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 07 Oct 2020 11:19 PM IST
सार
सुभारती विवि के संस्थापक डॉ. अतुल कृष्ण ने कराई मित्र डॉ. एसडी खान की बेटी की शादी
विज्ञापन
शादी की रस्में निभाते डॉ. अतुल कृष्ण
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मेरठ के स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय के संस्थापक डॉ. अतुल कृष्ण बौद्ध ने दोस्ती और सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल पेश की है। उन्होंने अपने दोस्त और सुभारती विवि में विभिन्न कमेटियों के चेयरमैन डॉ. एसडी खान की सुपुत्री डॉ. महविश सलीम का कन्यादान करने के साथ ही शादी को मुस्लिम रीतिरिवाज के मुताबिक पूरा कराया और ससम्मान विदा कर अपना दायित्व निभाया।
विज्ञापन
दरअसल डॉ. महविश की शादी सहारनपुर निवासी डॉ. मुकीम पुत्र स्व. मो. हलीम खान से तय हुई थी। शादी से कुछ दिन पूर्व डॉ. खान बीमार हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। जिससे वह शादी में शामिल नहीं हो सके। इससे परिवार में मायूसी छा गई। वहीं, डॉ. अतुल कृष्ण ने डॉ. महविश की शादी अपनी देखरेख में संपन्न कराई। निकाह शहर काजी प्रो. जैनुस राशीदीन ने पढ़ाया।
विज्ञापन
डॉ. अतुल कृष्ण ने कहा कि बेटी हमेशा पूजनीय होती है। मित्र होने के नाते एवं सामाजिक दायित्व के रूप में बेटी की विदाई करना उनका कर्तव्य था, जो उन्होंने पूरा किया।
विज्ञापन
इस दौरान पूर्व मंत्री डॉ. मेराजुद्दीन अहमद, डॉ. सिराजुद्दीन अहमद, उमालोक कॉलेज के संस्थापक आलोक भटनागर, डॉ. एडी खान, सुभारती ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. हिरो हितो, राजकुमार सागर, अनम शेरवानी, हर्षवर्द्धन कौशिक, रक्ष्मीकांत, देशराज, अनिल भारती, सेवाराम, वीरपाल, समीर खान आदि मौजूद रहे।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/