{"_id":"5a698ed54f1c1b410b8b4fb1","slug":"double-murder-ssp-manjil-saini-suspended-five-including-inspector","type":"story","status":"publish","title_hn":"डबल मर्डर: इंस्पेक्टर समेत पांच पर गिरी गाज, बदमाशों ने सरेआम की थी मां-बेटे की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डबल मर्डर: इंस्पेक्टर समेत पांच पर गिरी गाज, बदमाशों ने सरेआम की थी मां-बेटे की हत्या
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Updated Thu, 25 Jan 2018 08:44 PM IST
विज्ञापन
एसएसपी मंजिल सैनी और मां-बेटे की फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के मेरठ में बुधवार को हुई डबल मर्डर की सनसनीखेज वारदात के बाद एसएसपी मंजिल सैनी ने परतापुर थाने के इंस्पेक्टर रघुराज सिंह, सीनियर सब इंस्पेक्टर संजय सिंह, घाट पुलिस चौकी के सब इंस्पेक्टर दिलशाद अहम, सिपाही अंकुश कुमार और सिपाही पंकज कुमार को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
पढ़ें : देखिए- डबल मर्डर की Live तस्वीरें... मां-बेटे के सीने में उतार दीं एक दर्जन गोलियां
विज्ञापन
परतापुर थाना क्षेत्र में बेखौफ तीन बदमाशों ने पिता की हत्या के चश्मदीद बेटे और उसकी मां को बुधवार को सरेआम गोलियों से भून डाला। बृहस्पतिवार को दोनों की कोर्ट में गवाही होनी थी। हमलावरों ने पहले कार में जा रहे बेटे को रास्ते में रोककर हत्या की फिर उसके घर पहुंच कर बाहर बैठी उसकी मां को भी ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर मार डाला। पूरी वारदात घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इस मामले में नामजद आरोपी गोलू उर्फ तरुण को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया मृतक भोलू समाजवादी पार्टी का कार्यकर्ता था। वारदात परतापुर थानाक्षेत्र के सोरखा गांव में पूर्वाह्न 11:15 बजे की है। भोलू उर्फ बलविंद्र (26) पुत्र स्व. नरेंद्र सांगवान स्विफ्ट कार से कहीं जाने के लिए घर से निकला। वह करीब 500 मीटर दूर ही पहुंचा होगा कि बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसकी कार के आगे बाइक लगाकर रोक लिया। भोलू कुछ समझ पाता इससे पहले ही बदमाशों ने उस पर गोलियों की बौछार कर दी। सिर से लेकर पेट तक उसे कुल 11 गोलियां लगीं। जब हत्यारों को यकीन हो गया कि वह मर चुका है तो वे हाथों में हथियार लहराते हुए उसके घर पर पहुंचे और बाहर बैठी उसकी मां निछत्तर कौर उर्फ निचित्रा (55) की भी गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। हत्यारों ने मौके पर मौजूद भोलू की पत्नी कंचन व बुआ बीरवती को धमकी दी कि अगर मुंह खोला तो उसकी भी हत्या कर देंगे। इसके बाद हत्यारे घर के पीछे जंगल के रास्ते से फरार हो गए। चश्मदीद कंचन व बीरवती ने बताया कि दो हत्यारे मांगे व उसका भांजा गोलू थे। तीसरा बदमाश कौन था, उसको वह नहीं जानतीं।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/