फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Dose given to children on National Deworming Day

मेरठ: राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर बच्चों को दी खुराक

Sat, 11 Feb 2023 02:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sat, 11 Feb 2023 02:00 AM IST
विज्ञापन
Dose given to children on National Deworming Day
ग्राम बजौट में महिलाएं एवं पुरूष जल जीवन मिशन के तहत रैली निकालती हुई।
सरधना/सरूरपुर/दौराला। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस 10 फरवरी को बच्चों को कुपोषण से मुक्त बनाने तथा रक्त की कमी को दूर करने के लिए अभियान चलाया। द्रोण पब्लिक स्कूल में 500 छात्रों को कृमि नाशक गोली अल्बेंडाजोल की खुराक दी गई।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य रश्मि पॉल ने छात्रों को कृमि रोग होने के कारणों के विषय में बताया। कहा कि प्रदूषित मृदा, बिना धुले फल व सब्जियों, संक्रमित पानी एवं खुले में शौच करने से मनुष्य के भीतर अनजाने में कृमि चला जाता है। कृमि संक्रमण से बच्चों में कुपोषण, खून की कमी, उल्टी, दस्त, कमजोरी, पेट दर्द आदि समस्याएं हो जाती हैं। हमें अपने आसपास सफ़ाई का ध्यान रखना चाहिए। खाने से पहले हाथों को अच्छी तरह से साफ करना चाहिए।
विज्ञापन

वहीं भूनी स्थित कदम पब्लिक स्कूल में 3 से 19 साल की आयु वर्ग के छात्र-छात्राओं को कृमि नाशक गोली खिलाई गई। इस मौके पर चेयरमैन ओमकार चौधरी, मैनेजर संजीव चौधरी, प्रधानाचार्या डॉ. पारुल चौधरी ने बच्चों को आसपास सफाई रखने और हाथ साबुन से धोने के लिए प्रेरित किया। कालंद चुंगी स्थित सेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल में प्रधानाचार्या अलका शर्मा ने छात्रों को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस की जानकारी दी। 19 वर्ष की आयु तक वाले सभी छात्र-छात्राओं को दवाई खिलाई गई। डायरेक्टर प्रीतीश कुमार ठाकुर, तथा प्रबंधक शाल्विक जैन ने अभिभावकों का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दौराला के कुसुम पब्लिक स्कूल में बच्चों को कृमि नाशक दवा खिलाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ डायरेक्टर चांदवीर व रीमा तोमर ने किया। प्रधानाचार्य आशीष कुमार ने बताया कि कृमि संक्रमण से बच्चों, किशोर व किशोरियों में कुपोषण और खून कमी हो सकती है। इस दौरान ताबिश रिजवी आदि का सहयोग रहा। संवाद

2200 विद्यार्थियों ने खाई एल्बेंडाजोल दवाई

मवाना। एएस इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम के अंतर्गत प्रधानाचार्य डॉ. मेघराज सिंह तथा शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा विद्यालय में कुल 2200 छात्र-छात्राओं को सीएचसी द्वारा उपलब्ध कराई गई एल्बेंडाजोल टैबलेट खिलाई। कृमि दिवस के अवसर पर छात्र-छात्राओं को बताया कि यह दवाई खाने से व्यक्ति के पेट में कीड़े नहीं रहते हैं तथा कर्मी मुक्त होने से स्वास्थ्य अच्छा रहता है। प्रत्येक 6 माह में एक टेबलेट को खाना है। कार्यक्रम में शिवानी चौधरी, पारुल नागर, सचिन कुमार, डॉ. अरविंद यादव, निशिकांत शर्मा, प्रीतम सिंह, सुरेंद्र सिंह हर्ष, सत्येंद्र बहादुर सिंह, डॉ. मोहित कुमार, विपिन कुमार, चंद्र प्रकाश आदि का विशेष सहयोग रहा। ग्राम पंचायत किशोरपुर में ग्राम प्रधान रितु चौधरी व ऋषिपाल मलिक ने राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर आंगनबाड़ी केंद्रों और मामीपुर में पहुंच कर बच्चों को दवा खिलाई। ऋषिपाल मलिक ने सभी ग्रामीणों से निवेदन किया कि अपने बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्र में लाकर कृमि नाशक दवा खिलाएं। इस अवसर पर बबीता शर्मा, कुसुमलता राव, सुनीता, अनीता और ग्रामीणों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।
--------

ग्राम बजौट में महिलाएं एवं पुरूष जल जीवन मिशन के तहत रैली निकालती हुई।

ग्राम बजौट में महिलाएं एवं पुरूष जल जीवन मिशन के तहत रैली निकालती हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed