फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Don't be in any trap, keep getting your heart checked after 35.

Meerut News: किसी मुगालते में न रहें, 35 के बाद कराते रहें दिल की जांच

Mon, 02 Sep 2024 06:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2024 06:21 AM IST
विज्ञापन
Don't be in any trap, keep getting your heart checked after 35.
मेरठ। बच्चा पार्क स्थित आईएमए हॉल में रविवार को चिकित्सकों का सम्मेलन हुआ, जिसमें देश के विभिन्न हिस्सों से चिकित्सक पहुंचे। उन्होंने अपने अनुभव साझा किए। चिकित्सा की नई तकनीकों के बारे में बताया। साथ ही आमजन के लिए सलाह भी दी। गुरुग्राम से आए हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. संजय मित्तल ने बताया कि लोग मुगालते में रहते हैं कि वह फिट हैं, उन्हें कुछ नहीं होगा, मगर ऐसा नहीं है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कुछ आनुवांशिक कारण होते हैं, इसके अलावा आजकल लोगों की दिनचर्या और खानपान ऐसा है कि 35 साल के बाद दिल संबंधी जांच कराते रहें। उन्होंने बताया कि हृदयघात वाले 30 प्रतिशत लोग अस्पताल तक नहीं पहुंच पाते हैं। दिल को स्वस्थ रखना है कि व्यायाम जरूर करें। व्यायाम से मतलब शरीर बनाने से नहीं है, बल्कि हल्का फुल्का व्यायाम और सक्रिय रहने से है। 6 से 8 घंटे की गहरी नींद जरूर लें। खानपान का ध्यान रखें। पौष्टिक खाना खाएं।
विज्ञापन

----
हर कैंसर में कीमोथैरेपी की जरूरत नहीं
गुरुग्राम से आए कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. अंकुर नंदन वार्ष्णेय ने बताया कि अब अत्याधुनिक दवाएं आ गई हैं, जिनसे कैंसर का इलाज संभव है। अगर कैंसर शुरुआती स्टेज में है तो कीमोथैरेपी की भी जरूरत नही हैं। हालांकि यह तय होता है कि कैंसर किस स्टेज का है। देश-दुनिया में नई-नई रिसर्च हो रही हैं, चिकित्सकों को इन पर नजर रखना चाहिए, ताकि मरीजों का बेहतर इलाज किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
मौसमी बीमारियों में न खाएं एंटीबायोटिक
कि्रटिकल केयर विशेषज्ञ डॉ. दीपक गोविल ने बताया कि मौसमी खांसी-जुकाम और बुखार आदि में एंटीबायोटिक दवाएं नहीं खानी चाहिए। इससे शरीर में रेजिस्टेंस (प्रतिरोध) उत्पन्न हो जाता है, जो खतरनाक है। इसके अलावा आजकल दवाओं में असली-नकली भी बड़ी समस्या है। अगर नकली दवा खाएंगे तो इलाज में लाभ नहीं मिलेगा। सरकार को इस पर अंकुश लगाना चाहिए।
----
मरीज को विकलांग होने से बचाया जा सकता है
हृदय रोग विशेषज्ञ और वैस्कुलर सर्जन डॉ. तनय गर्ग ने बताया कि दुर्घटना होने पर खून की नसें क्षतिग्रस्त या बंद हो सकती हैं। किस तरह इन नसों का समय पर ऑपरेशन करके खून की नसों को बचाया जा सकता है और मरीज को विकलांग बनने से बचा सकते हैं। इनके अलावा न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. विनय गोयल ने मिर्गी बीमारी पर व्याख्यान दिया।

------
खेल में बेहतर करने वाले चिकित्सकों का सम्मान
आईएमए हर माह खेलकूद प्रतियोगिताएं कराता है। इसमें बेहतर करने वालों को इस कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम अवार्ड डॉ. हिमानी अग्रवाल और डॉ. पीके गुप्ता को दिया गया। इस दौरान सीएमओ डॉ. अशोक कटारिया, आईएमए मेरठ शाखा अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन, सचिव डॉ. तरुण गोयल, डॉ. राहुल बंसल, डॉ. कुणाल दास, डॉ. वैभव सक्सेना, डॉ. आयुष गोयल, डॉ. दीपा, डॉ. शिव चौधरी, डॉ. शिशिर जैन, डॉ. अनिल कपूर, डॉ. नौमिता शिव गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed