{"_id":"6740ca455e6eeb41a0071990","slug":"don-of-meerut-got-married-in-secunderabad-know-who-became-the-bride-of-the-scoundrel-2024-11-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News : मेरठ के जिलाबदर डॉन ने सिकंदराबाद में किया निकाह, जानें कौन बनी बदमाश की बेगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News : मेरठ के जिलाबदर डॉन ने सिकंदराबाद में किया निकाह, जानें कौन बनी बदमाश की बेगम
Sat, 23 Nov 2024 12:48 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Sat, 23 Nov 2024 12:48 AM IST
सार
जिलाबदर किए गए सलमान का मेरठ के मंडप में वलीमा होना है। यहां सादी वर्दी में पुलिस तैनात रहेगी। सलमान के ससुर का भी आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
अमरोहा में नाबालिग का निकाह रुकवाया
- फोटो : i
विस्तार
जिला बदर किए गए कुख्यात बदमाश सलमान का बुलंदशहर के कस्बे सिकंदराबाद में निकाह हो गया है। अब वह सिकंदराबाद में ही है। 26 नवंबर को यहां कैसल व्यू मंडप में उसका वलीमा होना है। बताया जा रहा है कि सलमान वलीमा में नहीं आएगा। इसके बावजूद पुलिस वर्दी और सिविल ड्रेस में उसकी गतिविधियों पर कड़ी नजर रखेगी।
विज्ञापन
सलमान की निगरानी के लिए उसके घर पर पुलिस तैनात कर दी गई है। सलमान से बेटी की शादी करने वाले शाहबुद्दीन का भी आपराधिक रिकार्ड देखा जा रहा है। सलमान और शारिक गैंग के बीच लंबे समय से गैंगवार चल रही है। इस गैंगवार में कई हत्याएं भी हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस्माईल नगर निवासी सलमान पर एडीएम सिटी ने पहले गुंडा एक्ट की कार्रवाई की थी। इसके बाद बृहस्पतिवार को छह माह के लिए जिला बदर कर दिया गया। कोतवाली पुलिस ने इसका नोटिस उसके घर पर चस्पा कर दिया था। सलमान छह माह पहले ही जमानत पर जेल से छूटा था। इसके बाद से वह दिल्ली शिफ्ट हो गया। निकाह से एक दिन पहले सलमान को जिला बदर कर दिया गया।
शुक्रवार को सलमान की बुलंदशहर के सिकंदराबाद कस्बे में बरात पहुंची। 26 नवंबर को सदर बाजार थाना क्षेत्र के एक मंडप में वलीमा कार्यक्रम होना है। जिला बदर का नोटिस चस्पा होने के बाद परिवार के लोगों ने सलमान को चुपके से निकाल दिया, जो शादी से एक दिन पहले ही सिकंदराबाद दुल्हन के घर पर पहुंच गया। शुक्रवार रात दस बजे सलमान का निकाह हो गया।
बताया गया कि यहां के मंडप में वलीमा होना है। इसमें सलमान को शामिल नहीं किया जाएगा। उसकी पत्नी जेबा को उसके मायके के लोग लेकर पहुंचेंगे। पुलिस सूत्रों के अनुसार सलमान से बेटी की शादी करने वाले शाहबुद्दीन का भी अपराधिक रिकार्ड देखा जा रहा है।
इस मामले में सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार ने बताया कि पुलिस की टीम वर्दी और सिविल ड्रेस में वलीमा कार्यक्रम और सलमान की गतिविधियों की निगरानी करेगी। सलमान यदि मेरठ आया तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।
इस मामले में सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार ने बताया कि पुलिस की टीम वर्दी और सिविल ड्रेस में वलीमा कार्यक्रम और सलमान की गतिविधियों की निगरानी करेगी। सलमान यदि मेरठ आया तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।