{"_id":"5a69e87d4f1c1b8b268b66c7","slug":"dolly-named-cm-yogi-adityanath-was-missing-by-writing-a-suicide-note","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम योगी के नाम लिखा था सुसाइड नोट... बैराज गंगा में नहीं, इस शहर में मिली डॉली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम योगी के नाम लिखा था सुसाइड नोट... बैराज गंगा में नहीं, इस शहर में मिली डॉली
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Updated Thu, 25 Jan 2018 08:45 PM IST
विज्ञापन
जांच करती पुलिस की टीम और डॉली का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के बिजनौर में चार दिन पहले विनीता उर्फ डॉली सुसाइड नोट लिखकर बैराज गंगा में कूदने नहीं गई थी। वह बैराज से बस में बैठकर चंडीगढ़ में अपनी पुत्री के घर चली गई थी।
विज्ञापन
आवास विकास कॉलोनी के पास सुरेंद्र नगर में रहने वाली अनिरुद्ध धीमान की पत्नी विनीता उर्फ डॉली रविवार शाम अपने घर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम सुसाइड नोट लिखकर लापता हो गई थी। डॉली ने सुसाइड नोट में गंगा बैराज में कूदकर आत्महत्या करने की बात लिखी थी। पति अनिरुद्ध रात में जब घर पहुंचे तो उन्हें सुसाडड नोट बेड पर मिला था। वह रात में ही पुलिस को सूचना देने के बाद बैराज की ओर रवाना हो गए। गंगा के घाट पर विनीता की चप्पल, अन्य सामान मिला था।
विज्ञापन
पढ़ें : बीवी से परेशान CRPF के जवान ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिखा...
विज्ञापन
पुलिस ने गोताखोरों के साथ गंगा में विनीता की तलाश की पर उसका कोई पता नहीं चला। विनीता ने मकान मालिक और पुलिस के उत्पीड़न से तंग आकर यह कदम उठाने की बात कही थी। गोताखोरों ने विनीता को मुजफ्फरनगर की बस में बैठाने का दावा किया था। पुलिस मान रही थी विनीता जिंदा हैं। विनीता की पुत्री चंडीगढ़ में रहती है। पुत्री की सहेली ने फोन करके विनीता के परिजनों को उसके अपनी पुत्री के पास होने की बात बताई।
परिजनों ने भी मोबाइल पर विनीता से बात की। विनीता के सही सलामत मिलने पर परिजनों के साथ पुलिस ने राहत की सांस ली। परिजन विनीता को लेने चंडीगढ़ गए हैं। विनीता ने सुसाइड नोट लिखकर आत्महत्या करने का प्लान क्यों बनाया यह पता नहीं चला। कोतवाली के प्रभारी देवेंद्र सिंह धामा के मुताबिक विनीता चंडीगढ़ से मिल गई हैं, परिजन उसे लेने गए हैं। महिला के आने के बाद उससे पूछताछ की जाएगी।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/