फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Dog squad found stolen revolver in fourteen hours in Saharanur, mobile phone also recovered

UP: डॉग स्क्वायड ने 14 घंटे में ढूंढ निकाली चोरी हुई रिवॉल्वर, मोबाइल फोन भी बरामद, ऐसे पकड़ा गया चोर

Tue, 19 Jul 2022 05:16 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 19 Jul 2022 05:16 PM IST
सार

सहारनपुर के मोहल्ला आनंदनगर निवासी हाजी गुलशन ने रिवॉल्वर व मोबाइल चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसके 14 घंटे बाद ही डॉग स्क्वायड की मदद से पुलिस ने चोर को दबोच लिया।

विज्ञापन
Dog squad found stolen revolver in fourteen hours in Saharanur, mobile phone also recovered
डॉग स्क्वायड व पकड़ा गया चोर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक व्यक्ति के घर रात तीन बजे चोरी की वारदात करने वाले चोर को पुलिस ने डॉग स्क्वायड की मदद से 14 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से चोरी की रिवाल्वर और दो मोबाइल फोन भी बरामद हुए।
विज्ञापन


थाना कुतुबशेर क्षेत्र के मोहल्ला आनंदनगर निवासी हाजी गुलशन ने सोमवार की सुबह चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई। हाजी गुलशन ने पुलिस को बताया कि रविवार की रात वह साढ़े 12 बजे तक वह जाग रहे थे। तब तक घर में अलमारी में उनकी लाइसेंसी रिवाल्वर रखी थी और दो मोबाइल फोन चार्जिंग पर लगे थे। वह सुबह जब सात बजे सोकर उठे तो रिवाल्वर और मोबाइल फोन गायब मिले। इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Padmitra Campaign: मेरठ में हर घर में लगेगा पीरियड चार्ट, सभी फीमेल सदस्यों के नाम के साथ होगी माहवारी की तारीख
विज्ञापन
विज्ञापन

पता लगने पर थाना कुतुबशेर इंस्पेक्टर पीयूष दीक्षित ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच की। इसके बाद डॉग स्क्वायड को मौके पर बुलवाया गया। डॉग स्क्वायड सूंघते हुए आनंदनगर से करीब 200 मीटर की दूरी पर स्थित मोहल्ला मछियारान में पहुंच गया। इसके बाद पुलिस ने क्षेत्र में लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली तो एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया, जिसकी पहचान सुहैल पुत्र शकील निवासी मोहल्ला मछियारान के रूप में हुई।

पुलिस शाम चार बजे सुहैल के घर दबिश देकर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने वारदात करना स्वीकार किया। आरोपी के घर से ही हाजी गुलशन की रिवाल्वर और दो मोबाइल फोन बरामद हुए। एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि आरोपी का चालान कर दिया।

यह भी पढ़ें: Meerut: कैसिनो में जुआ खेलते रईसजादों को विदेशी युवतियां परोसती थीं ये चीज, सफेदपोशों से मिले लिंक, हुए कई बड़े खुलासे

जूतों में लगी मिट्टी से मिली मदद
हाजी गुलशन के घर पर आरोपी सुहैल दीवार फांदकर घुसा था। उसके जूतों में मिट्टी लगी थी, जिसके कुछ अंश हाजी गुलशन के घर में पड़े थे। इसी के आधार पर डॉग स्क्वायड मिट्टी को सूंघते हुए मोहल्ला मछियारान में पहुंच गया। वहां भी पुलिस को कई जगह जूतों लगी मिट्टी पड़ी मिली। इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो आरोपी सुहैल पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed