फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   doctors removes two kilos of neoplasm from the stomach from a Pregnant woman in meerut

गर्भवती महिला के पेट से निकली दो किलो की रसौली, चिकित्सक भी हैरान

Sat, 18 Aug 2018 12:44 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Sat, 18 Aug 2018 12:44 PM IST
विज्ञापन
doctors removes two kilos of neoplasm from the stomach from a  Pregnant woman in meerut
ऑपरेशन के बाद महिला के पेट से निकली रसौली दिखाते चिकित्सक - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मेरठ में शुक्रवार को डेढ़ घंटे के ऑपरेशन के बाद चिकित्सकों ने  चार माह की गर्भवती महिला के पेट से दो किलो की रसौली को बाहर निकाला। महज 21 वर्ष की महिला के पेट में इतने वजन की रसौली को देख चिकित्सक भी हैरान हैं।

विज्ञापन


जसवंत राय स्पेशियलिटी हॉस्पिटल की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. विनोदा राजीव ने बताया कि मुजफ्फरनगर के शाहपुर निवासी गजाला खान पत्नी शहजाद खान का तीन माह से इलाज चल रहा है। चार माह की गर्भवती गजाला की उम्र 21 वर्ष है। उसके पेट में अधिक दर्द की शिकायत पर एक्स-रे कराया गया, जिसमें रसौली की बात सामने आई।

विज्ञापन

गर्भ में पल रहा शिशु पूरी तरह सुरक्षित
परिजन पहले ऑपरेशन कराने से इंकार कर रहे थे, बाद में चिकित्सकों द्वारा उन्हें समझाया गया, जिसके बाद घरवाले ऑपरेशन के लिए तैयार हुए। डॉ. विनोदा ने बताया कि ऑपरेशन के दौरान महिला के गर्भ से दो किलो की रसौली निकाली गई। 

वहीं चिकित्सकों के अनुसार गर्भ में पल रहा शिशु पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने बताया कि अमूमन 35 से 40 वर्ष की आयु में महिलाओं में इस तरह की समस्या होती है। ऐसे रोगियों में खून की कमी, सांस फूलना, भूख न लगना और वजन कम होना आदि लक्षण दिखते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed