{"_id":"5d538e478ebc3e6cbd38fafe","slug":"doctors-refuse-for-normal-delivery-to-pregnnat-woman-in-baghpat","type":"story","status":"publish","title_hn":"नार्मल डिलीवरी से किया इनकार, खुले परिसर में हुआ प्रसव, न डॉक्टर देखने पहुंचे और न ही नर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नार्मल डिलीवरी से किया इनकार, खुले परिसर में हुआ प्रसव, न डॉक्टर देखने पहुंचे और न ही नर्स
Wed, 14 Aug 2019 09:59 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: Vikas Kumar
Updated Wed, 14 Aug 2019 09:59 AM IST
विज्ञापन
डौला गांव की प्रसूता शायरा ने दिया बेटी को जन्म
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आमजन तक बेहतर सेवाएं पहुंचाने का दावा करने वाले स्वास्थ्य विभाग की पोल फिर से खुल गई। प्रसव के लिए पहुंची महिला को सामान्य प्रसव से इनकार कर दिया गया। इसके बाद हेपेटाइटिस बी बताते हुए मेरठ के लिए रेफर किया गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ेंः यूपी: मेरठ में कलयुगी पिता ने दस साल की मासूम के साथ किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
परिजन महिला को ले जाने लगे तभी अस्पताल परिसर में ही महिला को प्रसव पीड़ा हुई और उसने खुले में बच्ची को जन्म दिया। परिजनों का आरोप है कि प्रसव की सूचना देने के बावजूद डॉक्टर और नर्स महिला का हाल जानने तक मौके पर नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
डौला गांव निवासी मेहरदीन ने बताया कि अपनी पत्नी शायरा (45) को प्रसव पीड़ा होने पर परिवार के अन्य लोगों के साथ लेकर रात करीब आठ बजे महिला अस्पताल पहुंचा। यहां मौजूद स्टाफ ने नार्मल डिलीवरी से इनकार कर दिया। यही नहीं महिला को हेपेटाइटिस बी बताते हुए मेरठ के लिए रेफर कर दिया। परिजन प्रसूता को महिला अस्पताल के बाहर चंद कदम ही चले थे कि प्रसव पीड़ा हुई और अस्पताल परिसर में ही शायरा ने बेटी को जन्म दिया।
डौला के ग्रामीणों का आरोप है कि इसके बाद साथ आए लोग अस्पताल पहुंचे और स्वास्थ्य विभाग के स्टाफ को मौके पर जाकर जांच करने के लिए कहा। लेकिन स्टाफ ने मौके पर जाने से इंकार कर दिया। इस पर नाराज परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। काफी देर तक यहां हंगामे की स्थिति रही।
ये भी पढ़ेंः सहारनपुर: खूंखार कुत्तों का आतंक, पांच बच्चों सहित 11 को किया घायल, लोगों में दहशत
उन्होंने डायल 100 पुलिस को भी सूचना दी। पुलिस ने पहुंचकर जानकारी ली। कुछ देर तक लोगों ने हंगामा भी किया। स्वास्थ्य विभाग के रवैये से परिजन काफी नाराज रहे। बाद में परिजन महिला को लेकर नर्सिंग होम चले गए। वहीं, सीएमओ डॉ. सुषमा चंद्रा का कहना है कि मामला उनकी जानकारी में नहीं है। पता करके इसकी जांच कराई जाएगी।