लॉकडाउन का फायदा उठा रहे ये लोग, डॉक्टर ने बढ़ाई ढाई गुना फीस, ऐसा है इस जिले का हाल
बिजनौर जिले में कुछ ऐसे भी लोग हैं जो इस संकट की घड़ी में मौके का फायदा उठाने से पीछे नहीं हट रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भले ही कोरोना वायरस की लड़ाई को जीतने के लिए सक्षम लोगों से मजबूर लोगों की मदद के लिए अपने भीतर करुणा पैदा करने की अपील कर रहे हो, लेकिन समाज में ऐसे भी लोग हैं जो इस संकट की घड़ी में मौके का फायदा उठाने से पीछे नहीं हट रहे हैं।
ऐसा ही एक मामला बिजनौर जनपद के नगीना से सामने आया है। यहां एक दुकानदार ने सैनिटाइजर की बोतल से प्रिंट रेट फाड़कर अधिक मूल्य ग्राहक से वसूल कर लिया। नगर के मो. आसिफ ने बताया कि उसने बृहस्पतिवार सुबह स्टेशन रोड स्थित एक किराने की दुकान से 100एमएल की सैनिटाइजर की शीशी खरीदी। दुकानदार द्वारा 180 रुपये में दी गई सैनिटाइजर की शीशी पर कंपनी द्वारा अंकित रेट चिट फटी हुई थी। दुकानदार की इस हरकत की शिकायत उसने मंडी समिति पहुंचकर वहां मौजूद लोगों को और पुलिसकर्मियों को बताया।
वहीं ग्राहक की मौखिक शिकायत पर थाने के एसएसआई जयवीर सिंह मान आरोपी दुकानदार के पास पहुंचे और उससे ग्राहक द्वारा की गई शिकायत की बात की। दुकानदार द्वारा 100 एमएल सैनिटाइजर की शीशी के 180 रुपये लेने की बात स्वीकार किए जाने के बाद एसएसआई ने आरोपी दुकानदार को जमकर हड़काया। भविष्य में ऐसा न करने की सख्त चेतावनी दी।
यह भी पढ़ें: देश विदेश से घर लौट रहे लोगों की घर वापसी से खतरा, पड़ोसी कंट्रोल रूम को लगा रहे फोन
पीड़ित ग्राहक का आरोप है की सरकार द्वारा 100 एमएल सैनिटाइजर की शीशी की कीमत 100 रुपये अधिकतम निर्धारित की गई है। उधर, आरोपी दुकानदार का कहना है कि उसे यह शीशी 160 रुपये की मिली थी।
यह भी पढ़ें: लाॅकडाउन के दौरान भूखे-प्यासे लोगों को नहीं मिला भोजन तो मदद को आगे आई खाकी, यूं दिखा रही दरियादिली, तस्वीरें
दूसरी तरफ नगर के एक डॉक्टर पर एक व्यक्ति ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि जब उसने बृहस्पतिवार की सुबह अपनी पत्नी को दिखाने के लिए डॉक्टर को फोन किया तो डॉक्टर ने अपनी निर्धारित फीस से ढाई गुना अधिक इमरजेंसी फीस लेने की बात कही। डॉक्टर का कहना था इस समय में मरीज इमरजेंसी के रूप में देख रहे हैं। इस मामले के मीडिया में आने के बाद प्रशासन की पहल पर डॉक्टर द्वारा पूर्व निर्धारित फीस ही मरीज से ली गई।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/