फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोनावायरस का खौफ: देश-विदेश से घर लौट रहे लोगों की घर वापसी से खतरा, पड़ोसी कंट्रोल रूम को लगा रहे फोन

Thu, 26 Mar 2020 03:03 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 26 Mar 2020 03:03 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus: risk from people returning home from abroad, neighbors calling control room in UP
लॉकडाउन - फोटो : amar ujala
कोरोना वायरस के दहशत से देश-विदेश में रहने वाले लोग बड़ी संख्या में घर वापसी कर रहे हैं। दहशत का आलम यह है कि कोई बाहर से लौटकर आता है तो पड़ोसी ज्यादा चिंतित हो रहे हैं। वे तुरंत कंट्रोल रूम को सूचना दे रहे हैं। पश्चिमी यूपी के कई जिलों में पुलिस कंट्रोल रूम को ऐसी शिकायते मिली हैं जब पड़ोसी ने विदेश से आए व्यक्ति से खतरा जताया है-

 
 
Coronavirus: risk from people returning home from abroad, neighbors calling control room in UP
लॉकडाउन - फोटो : amar ujala

दरअसल, विकास भवन में कंट्रोल रूम बनाया गया है। 24 घंटे कर्मचारी तैनात हैं। सबसे ज्यादा सूचना यहां लोग बाहर से आने वालों के बारे में दे रहे हैं। ऐसा एक मामला नहीं, बल्कि 10 से अधिक कॉल कंट्रोल रूम को मिले हैं। प्रशासन कार्रवाई में जुटा है।

Coronavirus: risk from people returning home from abroad, neighbors calling control room in UP
लॉकडाउन - फोटो : amar ujala

कंट्रोल रूम में तैनात कर्मचारी ने बताया कि राजस्थान के कोटपुतली शहर में रंग रोगन का कार्य कर रहे लोग दोघट क्षेत्र में पहुंचे तो कस्बे में हड़कंप मच गया। घर लौटे युवकों में तीन-चार युवकों को बुखार व खांसी की शिकायत थी, जिससे कस्बे के लोग दहशत में आ गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus: risk from people returning home from abroad, neighbors calling control room in UP
lockdown meerut - फोटो : amar ujala

कस्बावासियों की शिकायत पर नगर पंचायत कर्मियों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद हल्का इंचार्ज गुलाब सिंह ने युवकों को थाने बुलाया और उन्हें घर में ही क्वारंटीन रहने की सलाह दी। खांसी व बुखार की जांच कराकर दवाइयां लेने की सलाह भी दी।

विज्ञापन
Coronavirus: risk from people returning home from abroad, neighbors calling control room in UP
janta curfew - फोटो : अमर उजाला

विकास भवन में कंट्रोल रूम में अग्रवाल मंडी टटीरी, छपरौली, अमीनगर सराय समेत अन्य क्षेत्रों से भी ज्यादातर सूचनाएं बाहर से आने वालों की नोट कराई गई हैं। जिला सूचना अधिकारी राहुल भाटी ने कंट्रोल रूम पहुंचकर जानकारी जुटाई। कंट्रोल रूम से जिस विभाग की सूचना मिलती है, उसे ही ट्रांसफर कर दिया जाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed