{"_id":"590b2a4c4f1c1ba8744427f7","slug":"do-not-make-illegal-connection-to-jeth-a-pregnant-woman-made-hostage-car-sought-in-dowry","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेठ से अवैध संबंध न बनाने पर गर्भवती महिला को बनाया बंधक, दहेज में मांगी कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेठ से अवैध संबंध न बनाने पर गर्भवती महिला को बनाया बंधक, दहेज में मांगी कार
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Fri, 05 May 2017 11:52 AM IST
विज्ञापन
दहेज में मांगी कार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत में कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली महिला को ससुराल वाले आए दिन इसलिए प्रताड़ित कार रहे हैं क्योंकि वह अपने जेठ के साथ अवैध संबंध मनाने से इंकार कर रही है। बृहस्पतिवार को कोतवाली पहुंची पीड़िता ने यह आरोप लगाते हुए तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
बिनौली थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला का बड़ौत के एक मोहल्ला निवासी एक व्यक्ति के साथ निकाह हुआ था। अब उसके दो साल का बच्चा है और वह गर्भवती भी है। पहले ससुराल वाले उससे अपने घर से कार लेकर आने की मांग करते थे। मना करने पर उसे प्रताड़ित किया जा रहा था। अब ससुराल वालों ने कहा कि वह अपने जेठ से अवैध संबंध बना। इससे भी महिला ने इंकार कर दिया। बुधवार की रात उसे कमरे में बंद कर घोर यातनाएं दी और जान से मारने का प्रयास किया। किसी तरह वहां से वह बच भागी और अपने मायके जाकर इसकी सूचना दी। बृहस्पतिवार को अपने परिजनों के साथ वह कोतवाली पहुंची और ससुराल वालों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन