फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   DN College's identity is the success of its alumni

Meerut News: पूर्व छात्रों की सफलता ही डीएन कॉलेज की पहचान

Sun, 15 Feb 2026 02:58 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
DN College's identity is the success of its alumni
अमर उजाला...देवनागरी महाविद्यालय में एल्युमिनी एसोसिएशन द्वारा आयोजित पुरातन छात्र सम्मेलन में 
डीएन कॉलेज में पूर्व छात्रों का भावुक मिलन, यादों का मेला सजा
विज्ञापन

मेरठ। देवनागरी (डीएन) पीजी कॉलेज में नौवें पुरातन छात्र समागम का आयोजन अत्यंत उत्साह और गरिमा के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर देश-विदेश से पहुंचे पूर्व छात्र-छात्राओं ने अपने कॉलेज जीवन की मधुर स्मृतियों को पुनर्जीवित किया और संस्थान की समृद्ध विरासत का सम्मान किया। कार्यक्रम ने कॉलेज की अकादमिक उत्कृष्टता, अनुशासित परंपराओं और राष्ट्र निर्माण में पूर्व छात्रों के महत्वपूर्ण योगदान को एक मंच पर लाकर रेखांकित किया।

प्राचार्य प्रो. बीएस यादव ने कहा कि डीएन कॉलेज की असली धरोहर उसके पूर्व छात्र हैं, जिनकी सफलताएं संस्थान की पहचान हैं। प्राचार्य ने कॉलेज की हालिया शैक्षिक उपलब्धियों, शोध गतिविधियों, नवाचार योजनाओं और भविष्य की विकास योजनाओं पर प्रकाश डाला। इस वर्ष 33 प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को 5000 रुपये की प्रोत्साहन राशि और प्रशस्ति-पत्र देकर छात्रवृत्तियां प्रदान की गईं, जिससे युवा पीढ़ी में उत्कृष्टता की प्रेरणा जगी।
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पूर्व अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल केसी कौशिक मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कहा कि डीएन कॉलेज ने हमेशा राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और यहां से निकले छात्र आज देश-विदेश में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रहे हैं। कार्यक्रम में पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त डॉ. नशीम जैदी, मध्य प्रदेश के डीआईजी मनीष अग्रवाल, पद्मश्री डॉ. बालेंदु वैद्य, डॉ. सधीर गुप्ता, डॉ. केके मित्तल सहित कई गणमान्य पूर्व छात्र उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



सांस्कृतिक संध्या में किया मंत्रमुग्ध

एलुमनी एसोसिएशन ने वर्ष भर की गतिविधियों की रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिसमें छात्रवृत्ति वितरण, करियर मार्गदर्शन, सामाजिक सेवा और संस्थान विकास में पूर्व छात्रों की सक्रिय भूमिका का उल्लेख था। एसोसिएशन की प्रतिनिधि आभा अवस्थी ने पूर्व छात्रों के आजीवन जुड़ाव को संस्थान की उन्नति की मजबूत नींव बताया। सांस्कृतिक संध्या का आयोजन विशेष आकर्षण का केंद्र रहा, जहाँ वर्तमान छात्रों ने देशभक्ति गीत, समूह नृत्य, लघु नाटिका और संगीतमय प्रस्तुतियों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। पूर्व छात्रों ने भी अपनी स्मृतियां साझा कीं और काव्य पाठ व गायन से समां बांधा। डॉ. नशीम जैदी और विवेक सिंह जैसे पूर्व छात्रों द्वारा कई नई छात्रवृत्तियों की घोषणा की गई। एलुमनी एसोसिएशन के अध्यक्ष वीएम नौटियाल ने बताया कि एसोसिएशन का उद्देश्य पूर्व छात्रों को जोड़ना, वर्तमान छात्रों को प्रेरित करना और संस्थान के विकास में योगदान देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed