फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   DM-SSP inspected Kanwar route and religious places

Meerut News: डीएम-एसएसपी ने कांवड़ मार्ग और धार्मिक स्थलों का किया मुआयना

Tue, 23 Jul 2024 06:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2024 06:40 AM IST
विज्ञापन
DM-SSP inspected Kanwar route and religious places
मेरठ। कांवड़ यात्रा सुरक्षा मद्देनजर सोमवार को सावन के पहले दिन डीएम और एसएसपी में कांवड़ मार्ग और धार्मिक स्थलों का निरीक्षण किया। कांवड़ियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसको लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। इस दौरान सीसीटीवी कैमरे और कांवड़ मार्ग पर लगने वाले शिविरों की जानकारी ली।
विज्ञापन

डीएम दीपक मीणा के निर्देशन में लगातार व्यवस्थाएं दुरुस्त करने का प्रयास जारी है। इसी क्रम में सोमवार को दीपक मीणा व एसएसपी विपिन ताडा ने बेगमपुल, औघड़नाथ मंदिर, रोहटा रोड, गंगनहर पटरी सलावा व सिवाया टोल प्लाजा कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रभावी कार्रवाई करते हुए कांवड़ मार्ग पर शेष व्यवस्था को पूर्ण कराया जाए। कांवड़ मार्ग पर उन्होंने कांवड़ियों से वार्ता की व व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर सीडीओ नूपुर गोयल, जिला पंचायत राज अधिकारी रेनू श्रीवास्तव सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed