फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Divyang woman shot in land dispute, medical referral

जमीन के विवाद में दिव्यांग महिला को गोली मारी, मेडिकल रेफर

Sun, 14 Nov 2021 02:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 02:30 AM IST
विज्ञापन
Divyang woman shot in land dispute, medical referral
जमीन के विवाद में दिव्यांग महिला को गोली मारी, मेडिकल रेफर
विज्ञापन

परीक्षितगढ़। जमीन के विवाद में दिव्यांग महिला को दो बाइकों पर सवार चार लोगों ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से मेरठ मेडिकल रेफर कर दिया गया। घटना के समय महिला बहनोई के साथ बाइक पर सीएचसी जा रही थी। पुलिस घायल महिला के बयान के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है। समाचार लिखे जाने तक तहरीर नहीं दी गई थी।
गांव सठला निवासी 30 वर्षीय दिव्यांग महिला आयशा अपने बहनोई नाजिम के साथ शनिवार दोपहर तीन बजे बाइक पर सीएचसी में पथरी की दवा लेने के लिए जा रही थी। वह दोनों मवाना मार्ग पर रजबहे के समीप पहुंचे तो दो बाइकों पर सवार चार लोगों ने उनकी बाइक रोकने का प्रयास किया। बाइक नहीं रोकने पर उक्त लोगों ने तमंचे से गोली चला दी। इस दौरान गोली महिला के दायें हाथ में लगी, जिससे उसकी चीख निकल गई। शोर सुनकर राहगीरों को आते देख उक्त चारों आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

बहनोई नाजिम ने डायल 112 व एंबुलेंस 108 को सूचना दी। एंबुलेंस से घायल महिला को सीएचसी ले जाया गया। सूचना पाकर थाना पुलिस ने सीएचसी पहुंची और महिला से घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए घटनास्थल पर पहुंची। वहीं, महिला की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे मेरठ मेडिकल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाजिम ने बताया कि उसकी साली आयशा का गांव के ही लोगों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। आयशा ने गांव के ही उक्त लोगों पर गोली मारने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि महिला को गोली लगने का मामला सामने आया है। उसे मेरठ मेडिकल रेफर किया गया है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed