फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Division level ITI sports competition concluded

Meerut News: मंडल खेलकूद में मेरठ आईटीआई टीम विजेता

Tue, 16 Dec 2025 07:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Dec 2025 07:55 PM IST
विज्ञापन
Division level ITI sports competition concluded
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। आईटीआई मेरठ के मैदान पर आयोजित की जा रही मंडल स्तरीय आईटीआई खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में कुल 10 खेल स्पर्धाएं हुईं। इनमें मंडल के मेरठ, बागपत, नोएडा, गाजियाबाद, बुलंदशहर, हापुड़ सहित अन्य जिलों के प्रतिभागी शामिल हुए।
प्रतियोगिता का शुभारंभ संयुक्त निदेशक मेरठ मंडल मनोज सिंह और विशिष्ट अथिति संजीव कुमार नोडल प्रधानाचार्य ने किया। प्रतियोगिता में सबसे अधिक पुरस्कार मेरठ आईटीआई की टीमों ने जीते और मंडल में प्रथम स्थान प्राप्त किया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष हरवीर सिंह पाल रहे। उन्होंने सरकार की ओर से खेलों और खिलाड़ियों के विकास के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताया। इसके साथ ही विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में मुख्य सतीश कुमार, आशुतोष चौधरी, बिजेंद्र कुमार, विपिन चौधरी, मदन मुरारी, आविष्कार, देवेंद्र कुमार, भूपेंद्र , राशि और मेघा, प्रवीण सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed