{"_id":"5f0a14a58ebc3e63de133548","slug":"divider-being-made-arbitrarily-city-news-mrt4907894132","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनमानी करके बनाया जा रहा डिवाइडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनमानी करके बनाया जा रहा डिवाइडर
विज्ञापन
मेरठ। एक तरफ कोरोना काल में अर्थव्यवस्था डावांडोल है। वहीं, दूसरी ओर पीडब्ल्यूडी 50 लाख रुपये उस स्थान पर खर्च कर रहा है जहां उस कार्य को अगले कुछ दिन में ध्वस्त किया जाना है। यदि सुरक्षा के नजरिए से देखे तो वहां वैकल्पिक व्यवस्था की जा सकती थी। प्रभारी मंत्री के संज्ञान लेने के बाद भी डिवाइडर निर्माण जारी है।
दिल्ली रोड पर एनसीआरटीसी ने रैपिड रेल का कार्य शुरू कर दिया है। इसके लिए पिलर बनाया जा रहा है। तेजी से कार्य शुरू होने के बाद दुहाई से शताब्दीनगर तक दिन-रात कार्य किया जाएगा। वहीं, समन्वय नहीं होने से पीडब्ल्यूडी द्वारा परतापुर तिराहे से आगे मोहिउद्दीनपुर तक साढ़े तीन किमी लंबा डिवाइडर बनाया जा रहा है। रैपिड रेल का कार्य कर्मचारियों ने होंडा शोरूम के सामने से आगे बढ़ाते हुए डिवाइडर तोड़ने का कार्य किया। जिससे पिलर के पाइलिंग प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा सके।
बारिश ने थामा एक्सप्रेसवे और डेडिकेटेड का कार्य
शुक्रवार रात बारिश के कारण दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे और डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का कार्य शनिवार को शुरू नहीं हो सका। इन दोनों प्रोजेक्ट में सबसे अधिक कार्य मिट्टी लेवलिंग का है। इस कारण रोलर नहीं चल सका है।