फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   District Athletic Association's athletics competition today

Meerut News: जिला एथलेटिक संघ की एथलेटिक्स प्रतियोगिता आज

Sun, 06 Sep 2026 05:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 05:39 PM IST
विज्ञापन
District Athletic Association's athletics competition today
- 183 एथलीट करेंगे प्रतिभाग, पदक विजेता लेंगे राज्य प्रतियोगिता में हिस्सा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। जिला एथलेटिक संघ की ओर से सोमवार को कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता का शुभारंभ सुबह 9 बजे से होगा। प्रतियोगिता में 183 एथलीट विभिन्न प्रकार के एथलेटिक्स इवेंट में प्रतिभाग करेंगे। इस प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले एथलीट आगामी दिनों में होने वाली सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
जिला एथलेटिक संघ के सचिव अनु कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता के इवेंट सुबह 7 बजे से शुरू हो जाएंगे। प्रतियोगिता का उद्घाटन सुबह 9 बजे से होगा। इस प्रतियोगिता के लिए जिला एथलेटिक संघ की ओर से संघ की वेबसाइट पर 5 सितंबर की रात 12 बजे तक रजिस्ट्रेशन कराए गए। इसमें 100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़, 400 मीटर दौड़, भाला फेंक, शॉटपुट समेत कई इवेंट में खिलाड़ियों ने पंजीकरण किया। संघ की ओर से बताया गया कि प्रतियोगिता में कुल 183 एथलीट हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता को लेकर संघ की ओर से पूरी तैयारी कर ली गई है। संघ की तकनीकी टीम की ओर से भी पूरी तैयारी कर ली गई है। प्रतियोगिता का लाइव प्रसारण भी जिला एथलेटिक संघ की ओर से यूट्यूब चैनल पर किया जाएगा। सभी प्रतियोगिताओं के रिजल्ट भी उसी पर जारी किए जाते रहेंगे। प्रतियोगिता अंडर 14, 16, 18 व 20 वर्ष और सीनियर वर्ग में 23 वर्ष व ओपन पुरुष व महिला वर्ग में होगी।
विज्ञापन

यह रहेंगे मुख्य इवेंट
प्रतियोगिता के लिए अंडर 16 वर्ग में 60 मीटर, 80 मीटर बाधा दौड़, लांग जंप, हाईजंप, शॉटपुट, भाला फेंक इवेंट रहेंगे। अंडर 18 में 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 1000 मीटर, 5000 मीटर पैदल चाल, 110 मीटर बाधा दौड़, हाई जंप, लांग जंप, शॉटपुट, डिस्कस थ्रो, भाला फेंक इवेंट रहेंगे। अंडर 20 में 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर, 1500 व 3000 मीटर, 5000 मीटर, 5000 मीटर रेस वाक, 110 मीटर बाधा दौड़, 400 मीटर बाधा, 3000 मीटर स्टीपल चेज, हाईजंप, लांग जंप, ट्रिपल जंप, शॉटपुट, डिस्कस थ्रो, भाला फेंक, हैमर थ्रो होंगे। अंडर 23 में 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर, 1500 व 3000 मीटर, 5000 मीटर, 20 किमी पैदल चाल, 100 व 400 मीटर बाधा दौड़, हाई जंप, लांग जंप, ट्रिपल जंप, शॉटपुट, भाला फेंक, हैमर थ्रो इवेंट होंगे। ओपन (पुरुष व महिला) वर्ग में 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर, 1500 मीटर, 3000 मीटर, 5000 मीटर, 20 किमी पैदल चाल, 110 मीटर बाधा दौड़, 400 बाधा दौड़, 3000 मीटर स्टीपल चेज, हाईजंप, लांग जंप, ट्रिपल जंप, शॉटपुट, डिस्कस थ्रो, भाला फेंक, हैमर थ्रो आदि इवेंट होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed