{"_id":"699f1bea548380f7530057ab","slug":"distributed-equipment-to-the-disabled-meerut-news-c-40-1-smrt1041-111730-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: दिव्यांगों को उपकरण वितरित किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: दिव्यांगों को उपकरण वितरित किए
विज्ञापन
मिले उपकरणों के साथ दिव्यांग आदि ।(स्रोत आयोजक) फलावदा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
फलावदा। गांव नागोरी में स्थित सावित्री सोनी विद्या मंदिर में नंदकिशोर तोदी फाउंडेशन व ग्रामीण क्षेत्र विकास समिति नागोरी एवं भगवान महावीर सेवा समिति भरतपुर द्वारा दिव्यांगों को सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 40 दिव्यांगों को निशुल्क उपकरण उपलब्ध कराए गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ तोदी फाउंडेशन भरतपुर के प्रतिनिधि रमेश अग्रवाल एवं उनकी धर्मपत्नी किरण अग्रवाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन कर किया। महावीर भगवान सहायता समिति भरतपुर से आए विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दिव्यांगजनों का परीक्षण कर उन्हें आवश्यक सहायक उपकरण पहनाए। तोदी फाउंडेशन के संस्थापक नंदकिशोर ने अमेरिका से एलसीडी स्क्रीन पर लाइव रूबरू होते हुए दिव्यांगों से बात करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी। श्रीराम ग्रामीण क्षेत्र विकास समिति नागोरी के अध्यक्ष विनीत कुमार राठी ने बताया कि दिव्यांगों की सहायता के लिए समय-समय पर शिविर लगाए जाएंगे। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य परविंदर कुमार, व्यापारी नेता अजय शर्मा, मास्टर टीकम आर्य, ग्राम प्रधान के पति ज्ञानेंद्र चौधरी, प्रधानाचार्य गौरव कुमार, मोनू पवार आदि उपस्थित रहे।