{"_id":"620abea32e3ed2445c441734","slug":"dispute-with-girl-in-lalkurti-footwear-over-changing-shoes-uproar-meerut-news-mrt577002778","type":"story","status":"publish","title_hn":"जूते बदलने को लेकर लालकुर्ती पैंठ में युवती से विवाद, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जूते बदलने को लेकर लालकुर्ती पैंठ में युवती से विवाद, हंगामा
विज्ञापन

मेरठ। जूते बदलने को लेकर सोमवार को लालकुर्ती पैंठ में हंगामा खड़ा हो गया। युवती दुकानदार का मोबाइल लेकर भाग गई हालांकि कुछ दूरी पर युवती को पकड़ लिया। चौकी पर युवती को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस चौकी पर युवती ने हंगामा करना शुरू कर दिया। हालांकि बाद में युवती को छोड़ दिया गया। दुकानदार का आरोप था कि युवती ने नशा किया हुआ था।
मोदीपुरम की रहने वाली एक युवती ने रविवार को लालकुर्ती पैंठ में एक दुकान से जूते खरीदे थे। वह सोमवार को जूते बदलने के लिए लालकुर्ती पैंठ पहुंची। साप्ताहिक बंदी होने के चलते बाजार बंद था। एक रेडीमेड की दुकान खुली हुई थी। युवती ने रेडीमेड दुकान करने वाले दुकानदार से जूते वापस कराने के लिए कहा।युवती ने कहा कि जब मंगलवार को दुकान खुले तो जूते वापस करा देना फिलहाल पैसे दे दो। इस दौरान दुकानदार ने जूते की दुकान पर ही बदलने की बात कही। इस पर युवती दुकानदार का मोबाइल लेकर भाग गई। कुछ दूरी पर दुकानदार ने युवती को पकड़ लिया और लालकुर्ती पुलिस चौकी पर सौंप दिया। युवती ने चौकी पर हंगामा करना शुरू कर दिया। हालांकि यहां से युवती को भगा दिया गया। इंस्पेक्टर लालकुर्ती अतर सिंह का कहना है अभी कोई तहरीर नहीं आई है, तहरीर आने पर मुकदमा कायम कर कार्रवाई की जाएगी।