फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Dispute over ration shop allocation in Pohalli, demand for another meeting

Meerut News: पोहल्ली में राशन की दुकान आवंटन का विवाद, दोबारा बैठक की मांग

Wed, 01 Apr 2026 09:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 09:52 PM IST
विज्ञापन
Dispute over ration shop allocation in Pohalli, demand for another meeting
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। क्षेत्र के पोहल्ली गांव में सस्ते गल्ले की दुकान के आवंटन को लेकर विवाद बढ़ गया है। गांव निवासी दीपक कुमार ने उप जिलाधिकारी सरधना को शिकायत देकर मामले की निष्पक्ष जांच और आवंटन प्रक्रिया निरस्त करने की मांग की है।
दीपक कुमार का आरोप है कि गांव में राशन की दुकान पहले रमेश चंद के नाम पर थी, जिसे फर्जी यूनिट बढ़ाकर घोटाला करने के आरोप में निरस्त किया गया था। इस मामले में उन्होंने न्यायालय में याचिका भी दायर की थी और जांच में कई अनियमितताएं सामने आई थीं।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि 27 मार्च को राशन दुकान के नए आवंटन के लिए बैठक आयोजित की गई, लेकिन इसमें पारदर्शिता नहीं बरती गई। आरोप है कि बैठक में केवल सीमित लोगों को बुलाया गया और पूर्व डीलर के परिवार को लाभ पहुंचाने की कोशिश की गई। साथ ही कुछ लोगों के शराब के नशे में होने का भी आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायतकर्ता का कहना है कि उन्होंने अधिकारियों को पूर्व घोटाले की जानकारी दी तो उनकी बात अनसुनी कर दी गई। उन्होंने आरोप लगाया कि विरोध करने पर पूर्व डीलर के बेटे द्वारा धमकी भी दी गई। पीड़ित ने प्रशासन से मांग की है कि राशन दुकान का आवंटन रद्द कर दोबारा निष्पक्ष बैठक कराई जाए और मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। एसडीएम उदित नारायण सेंगर ने आपूर्ति विभाग को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed