फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Dispute between two parties over plowing of fields in Sirjopur

सिर्जोपुर में खेतों की जुताई को लेकर दो पक्षों में विवाद

Fri, 20 Nov 2020 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Dispute between two parties over plowing of fields in Sirjopur
सिर्जोपुर में खेतों की जुताई को लेकर दो पक्षों में विवाद
विज्ञापन

हस्तिनापुर। खादर क्षेत्र में गंगा किनारे के गांव सिर्जोपुर में बृहस्पतिवार को गंगा के जंगल में जुताई को लेकर दो पक्षों में तनाव हो गया। सूचना पर उप जिलाधिकारी ने थाना पुलिस और राजस्व विभाग की टीम को मौके पर भेजा। टीम ने गंगा की जमीन को चिह्नित किया।

बृहस्पतिवार को खादर क्षेत्र के गांव सिर्जोपुर में खेतों की जुताई को लेकर गांव में तनाव की स्थिति बन गई। सरकारी भूमि पर जुताई करने के मामले की सूचना ग्रामीणों ने उप जिलाधिकारी को दी। उपजिलाधिकारी कमलेश गोयल के निर्देश पर हस्तिनापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जहां जुताई कर रहे किसानों के ट्रैक्टर कब्जे में लेते हुए पुलिस ने पूछताछ की। किसानों ने बताया कि वह अपनी लगानी भूमि की जुताई कर रहे हैं। थाना प्रभारी ने मामले से उपजिलाधिकारी को अवगत कराया। राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर सिर्जोपुर के जंगल में पैमाइश शुरू की और सरकारी भूमि को चिह्नित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed