{"_id":"6a4158eda0706900fd0006a4","slug":"dispute-between-two-parties-later-settlement-meerut-news-c-73-1-mtd1001-107754-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: दो पक्षों में विवाद, बाद में समझौता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: दो पक्षों में विवाद, बाद में समझौता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बहसूमा। गांव अकबरपुर सादात में रविवार को रजबहे में नहाने आए दो नाबालिग बच्चों द्वारा लघुशंका किए जाने को लेकर विवाद हो गया। धार्मिक स्थल के महाराज ने नाराजगी जताई तो दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने मामले की तहकीकात की। बाद में दोनों बच्चों को पूछताछ के लिए थाने ले आई।
ग्रामीणों ने बताया ने बताया कि गांव के उत्तरी छोर स्थित नहर और रजबहे के बीच धार्मिक स्थल है। नहर में नहाने आए नाबालिग बच्चों ने रजबहे के पास लघुशंका कर दी। इस पर महाराज ने आपत्ति जताई तो दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। जानकारी पर मौके पर पुलिस पहुंची व नाबालिग बच्चों को थाने लाकर पूछताछ की। सीओ मवाना पंकज लवानिया ने बताया कि किसी भी पक्ष से थाने में तहरीर नहीं दी गई है। बाद में दोनों पक्षों में आपस में समझौता हो गया है।
-- -- -- -- -- --