सपा विधायक नाहिद हसन और एसडीओ के बीच तीखी झड़प, वीडियो वायरल, ये था मामला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली जनपद में सोमवार को विधायक से गाड़ी के कागजात मांगने को लेकर कैराना के विधायक और एसडीएम के बीच हुई तीखी झड़प की वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। उधर, इस मसले पर कैराना की पूर्व सांसद तबस्सुम हसन सहित कुछ लोगों ने एसपी से मिलकर उन्हें गाड़ी के कागजात सौंप दिए। उन्होंने आरोप लगाया कि एसडीएम ने विधायक के प्रोटोकॉल की गरिमा का ध्यान नहीं रखा, बल्कि उनके साथ दुर्व्यवहार किया। एसपी ने इस पूरे प्रकरण की जांच एएसपी को सौंप दी है।
सोमवार को एसडीएम कैराना अमितपाल और सीओ राजेश तिवारी झिंझाना रोड पर जा रहे थे। एक कॉलोनी के पास खड़ी एक गाड़ी का संदिग्ध नंबर देख वह रुक गए। गाड़ी के पास विधायक कैराना नाहिद हसन खड़े थे। एसडीएम और सीओ कैराना ने उस गाड़ी के कागजात दिखाने को कहा। इसी बात को लेकर एसडीएम और कैराना विधायक में झड़प हो गई। मंगलवार को इसकी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई, जो पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय रही।
यह भी पढ़ें: ऐसा किया तो होगी सपा विधायक की गिरफ्तारी, नोटिस भेजकर दर्ज कराए जाएंगे बयान, ये था मामला
इस मसले पर मंगलवार सुबह विधायक नाहिद हसन की माता पूर्व सांसद तबस्सुम हसन, अधिवक्ता और कुछ अन्य समर्थकों के साथ एसपी अजय कुमार से मिलीं। एसपी के अनुसार उन्होंने गाड़ी के कागजात उन्हें दिए हैं। उन लोगों का ये भी कहना था कि इस मामले में विधायक के प्रोटोकॉल की गरिमा को भी ध्यान में नहीं रखा गया। सब जानते हैं कि ये गाड़ी विधायक के पास रहती है, लेकिन फिर भी उनके साथ ऐसा क्यों किया गया। शुरुआत एसडीएम ने ही की थी। इसके बाद ये लोग डीएम अखिलेश सिंह से भी मिले और यही शिकायत की।
गाड़ी के जो कागजात उन्हें दिए गए हैं, उसमें गाड़ी पटियाला के किसी सिद्धार्थ वर्मा के नाम है। कागजात प्रथम दृष्टया ये सही लग रहे हैं, लेकिन एआरटीओ पटियाला के यहां से भी जांच कराई जाएगी। सिद्धार्थ वर्मा के बारे में पता कर उनसे बात होगी। ये गाड़ी यहां कैसे आई, विधायक से उनके क्या संबंध है। वायरल हो रही वीडियो के अलावा यदि कोई और साक्ष्य प्रकाश में आता है तो उन्हें भी जांच में लाकर मामले की सच्चाई तक पहुंचा जाएगा। इसके लिए उन्होंने एएसपी राजेश श्रीवास्तव को जांच सौंप दी है और जल्द रिपोर्ट देने को कहा गया है। इसमें एसडीएम, विधायक और इस प्रकरण से जुड़े अन्य लोगों के भी बयान दर्ज होंगे। - अजय कुमार एसपी शामली
पूर्व सांसद तबस्सुम हसन और अन्य लोग इस मसले पर एसपी से मिलने के बाद उनसे मिले थे। उनका कहना था कि बहस की शुरुआत एसडीएम कैराना ने की थी। जो वीडियो वायरल हो रही है उससे पहले एसडीएम द्वारा जो कुछ कहा गया उसकी वीडियो, साक्ष्य उनके पास हैं। उनसे कहा गया कि यदि उनके पास ऐसे साक्ष्य हैं तो वह एसपी शामली को उपलब्ध करा दें। उनके द्वारा एएसपी को इसकी जांच की गई है। उनके स्तर से पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। - अखिलेश सिंह, डीएम शामली
यह भी पढ़ें: सपा विधायक के बयान पर सियासी घमासान, भाजपा नेता ने कहा- गंदी सोच रखने वाले जाएं पाकिस्तान
विधायक के साथ कोई दुर्व्यवहार नहीं किया। सीओ ने गाड़ी के कागजात दिखाने को कहा था। पूरे मामले की वीडियो एसपी शामली के पास है, जो कि इस मामले की जांच करा रहे हैं। - अमितपाल एसडीएम कैराना
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/