फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Shamli police will interrogate SP MLA Nahid Hasan in case of controversial statement

ऐसा किया तो होगी सपा विधायक की गिरफ्तारी, नोटिस भेजकर दर्ज कराए जाएंगे बयान, ये था मामला

Wed, 24 Jul 2019 02:05 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: कपिल kapil Updated Wed, 24 Jul 2019 02:05 AM IST
विज्ञापन
Shamli police will interrogate SP MLA Nahid Hasan in case of controversial statement
सपा विधायक नाहिद हसन - फोटो : अमर उजाला

कैराना के सपा विधायक नाहिद हसन के विवादित बयान की वीडियो वायरल मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस इस मामले में विधायक को नोटिस भेजकर पूछताछ करेगी। वीडियो बनाते वक्त मौके पर मौजूद लोगों को भी चिह्नित किया जा रहा है उनके भी बयान दर्ज होंगे। वीडियो देखने के बाद पुलिस को लग रहा है कि ये वीडियो प्री प्लान तरीके से बनवाकर वायरल कराई गई है। लिहाजा इस वीडियो को वायरल कराने का मकसद भी पुलिस तलाशेगी।

विज्ञापन


कैराना विधायक नाहिद हसन की विवादित वीडियो की गूंज शासन तक पहुंच चुकी है। लिहाजा पुलिस ने सोमवार रात को ही विधायक के खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज कर लिया था। पुलिस ने इसकी जांच भी शुरू कर दी है। पुलिस सबसे पहले इस वीडियो में नजर आ रहे लोगों को तलाश रही है। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार चूंकि मामला ठेली वालों से जुड़ा है। लिहाजा इसमें अधिकतर वहीं लोग होंगे। इनका पता लगाने के बाद पुलिस उन लोगों के बयान दर्ज करेगी। एसपी अजय कुमार ने बताया कि इस मामले में विधायक नाहिद हसन से भी पूछताछ की जाएगी। पुलिस उन्हें नोटिस भेजकर बुलाएगी और पूछताछ कर बयान दर्ज करेगी। हालांकि इस केस के आधार पर फिलहाल गिरफ्तारी की बात नहीं है, लेकिन यदि विधायक ने जांच में सहयोग नहीं किया और फिर से कोई माहौल खराब करने वाली विवादित बयानबाजी आदि की, तो पुलिस गिरफ्तारी पर भी विचार कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार पुलिस ने विधायक के बयान की विवादित वीडियो का गहन अध्ययन किया है। इसे देखने के बाद लग रहा है कि ये वीडियो सुनियोजित ढंग से मौके पर बनवाई गई है। विधायक नाहिद हसन पालिका द्वारा ठेली वालों के लिए खाली कराई गई जमीन पर जाकर किसी टीवी एंकर की तरह बातें कर रहे हैं। जमीन को दिखा रहे हैं। कुछ लोग वहां खड़े भी हैं। वीडियो में फैला दो भी कहा जा रहा है। ऐसे में पुलिस को लग रहा है कि ये वीडियो बनवाकर वायरल कराई गई है। ऐसे में पुलिस इस वीडियो को वायरल कराने के पीछे के मकसद तक भी पहुंचने का प्रयास कर रही है।

यह था मामला
रविवार को वायरल हुई वीडियो में विधायक नाहिद हसन द्वारा सराय की भूमि को लेकर विवादित बयान दिया है। एक मिनट 32 सेकेंड की वीडियो में विधायक कहते नजर आ रहे हैं कि कई सालों से गरीब लोग यहां बसे हुए थे। कुछ भाजपा के लोग है और कुछ भाजपा के दिमाग वाले अधिकारियों ने यहां से उन गरीब लोगों को हटाने की साजिश रची है। वीडियो में वे कैराना और आसपास के जो लोग कैराना से सामान लेते हैं, उन लोगों से हाथ जोड़कर अपील है कि बाजार में भाजपा के जो लोग है, इनसे सामान लेना बंद कर दो। दस दिन, एक महीना चाहे झिंझाना से जाकर या पानीपत से जाकर सामान ले लो, लेकिन अपने इन भाइयों के लिए भाजपा के लोगों से सामान लेना बंद कर दो। इस वीडियो के लेकर  सियासी हलचल मची हुई है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed