फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Discussion on the problems of farmers

किसानों की समस्याओं पर की चर्चा

Sun, 07 Sep 2025 08:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Sep 2025 08:33 PM IST
विज्ञापन
Discussion on the problems of farmers
दौराला- भारतीय किसान यूनियन किसान क्रांति की बैठक में शामिल पदा​धिकारी व कार्यकर्ता। स्रोत : सं
दौराला। मछरी गांव में प्रवीण के आवास पर रविवार को भारतीय किसान यूनियन किसान क्रांति की बैठक आयोजित हुई। ग्राम प्रधान गुरविंदर सिंह को मंडल सचिव पद पर मनोनीत किया गया। किसानों की समस्याओं को लेकर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन

बैठक में उत्तर प्रदेश प्रभारी चौधरी अंकुर मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने किसानों, ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि किसानों की हालत दयनीय होती जा रही है। गन्ने की फसल का दाम नहीं बढ़ रहा है और बाकी फसलों के दाम भी वाजिब नहीं मिल पा रहे हैं। इस कारण किसान की लागत बढ़ रही है और आय घटती जा रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में बाढ़ की चपेट में आने से किसानों की फसल नष्ट हो गई है। जल्द सरकार किसानों को मुआवजा राशि उनके खाते में भेजे। गुरविंदर सिंह ने कहा कि वह किसानों की आवाज उठाने का कार्य करेंगे। साथ ही संगठन को मजबूत करने के लिए संगठन का विस्तार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed