फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Discussion on cultivation of peanuts and other crops along with sugarcane

Meerut News: गन्ने के साथ मूंगफली व अन्य फसलों की खेती पर किया मंथन

Sun, 15 Mar 2026 07:04 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sun, 15 Mar 2026 07:04 PM IST
विज्ञापन
Discussion on cultivation of peanuts and other crops along with sugarcane
मेरठ------भारतीय कृ​षि प्रणाली अनुसंधान संस्थान में निदेशक डॉ सुनील कुमार विवि के कुलपति डॉ त्र
भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान मोदीपुरम पहुंचे कुलपति का निदेशक ने किया स्वागत
विज्ञापन

फोटो समाचार

संवाद न्यूज एजेंसी

मोदीपुरम। सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ त्रिवेणी दत्त ने भारतीय कृषि प्रणाली संस्थान का भ्रमण कर विभिन्न शोध परियोजनाओं का अवलोकन किया।

संस्थान में पहुंचने पर निदेशक डॉ सुनील कुमार ने कुलपति डॉ त्रिवेणी दत्त का स्वागत किया। कुलपति ने गन्ने में सह.फसलीकरण और संसाधन संरक्षण से संबंधित अंतरराष्ट्रीय शोध परियोजना सहित फसल अवशेष प्रबंधन कंसोर्सियम प्रोजेक्ट फर्मेंटेड ऑर्गेनिक मैन्योर के उपयोग तथा समेकित एवं जैविक कृषि प्रणाली मॉडल की जानकारी ली। वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ रघुवीर सिंह ने गन्ने में मूंगफली व अन्य फसलों के सह फसलीकरण की संभावनाओं और इसके लाभों पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस दौरान कुलपति डॉ त्रिवेणी दत्त ने संस्थान के वैज्ञानिकों के साथ कृषि विश्वविद्यालय और कृषि प्रणाली संस्थान के बीच कृषि शिक्षा व शोध के क्षेत्र में आपसी सहयोग को और मजबूत करने पर चर्चा की। उन्होंने शोधरत छात्रों के एमएससी व पीएचडी कार्यों की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए आईसीएआर संस्थानों के साथ प्रक्रियाओं को सरल बनाने की आवश्यकता भी जताई। कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष डॉ आरपी मिश्र, डॉ राघवेंद्र सिंह, डॉ टीपी स्वर्णम, डॉ एन रविशंकर, जनसंपर्क अधिकारी डॉ चंद्रभानु तथा वैज्ञानिक डॉ राघवेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed