फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Discussion held on farmers' issues and inflation.

Meerut News: किसानों की समस्याओं और महंगाई पर की चर्चा

Sat, 19 Sep 2026 08:19 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 08:19 PM IST
विज्ञापन
Discussion held on farmers' issues and inflation.
सरधना। बैठक के दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों के साथ भाकियू क्रांतिकारी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजी
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। बिनौली रोड पर भारतीय किसान यूनियन क्रांतिकारी की बैठक में संगठन के विस्तार पर चर्चा की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव राणा की अध्यक्षता में हुई बैठक में किसानों की समस्याओं और महंगाई को लेकर पदाधिकारियों ने अपने विचार रखे। बैठक के बाद संगठन का विस्तार करते हुए विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की गईं।

राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव राणा ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई से आम लोगों के सामने परेशानी बढ़ रही है। किसानों को खेती में लागत के अनुरूप फसल का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने किसानों के मुद्दों को लेकर संगठन की ओर से आंदोलन किए जाने की बात कही। राष्ट्रीय सचिव भूमेश कुमार सोम ने कहा कि सरकार उद्योगपतियों के कर्ज माफ करती है, लेकिन किसानों की समस्याओं पर अपेक्षित ध्यान नहीं दिया जा रहा है। राष्ट्रीय संगठन मंत्री जगपाल सोम, मनोज सोम और मुजफ्फरनगर जिलाध्यक्ष डॉ. संजय चौहान ने भी संबोधित किया। इलियास अब्बासी को मेरठ जिला अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष, मुरसलीम को तहसील अध्यक्ष सरधना, महताब को ब्लॉक सचिव, शाकिर को तहसील मंत्री सरधना और दीन मोहम्मद को ग्राम अध्यक्ष पांचली बनाया गया। संचालन राष्ट्रीय सचिव भूमेश कुमार सोम ने किया। इस दौरान यज्ञदत्त शर्मा, अनुज पंवार, सुशील त्यागी, कुलदीप सोम, सुनील प्रजापति, अब्दुल सलाम और रविंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed