{"_id":"6a1844b2520d0ec6eb0df293","slug":"dirty-water-wreaks-havoc-in-transport-nagar-transporters-stage-protest-meerut-news-c-14-1-mrt1002-1201778-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: ट्रांसपोर्टनगर में गली में भरा सीवर का पानी, ट्रांसपोर्टरों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: ट्रांसपोर्टनगर में गली में भरा सीवर का पानी, ट्रांसपोर्टरों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
- मंदिर सहित आसपास की गलियों में हुआ जलभराव
फोटो
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। ट्रांसपोर्टनगर स्थित मंडी गेट के बराबर वाली गली में सीवर का गंदा पानी करीब एक फीट तक भर जाने से स्थानीय लोगों और ट्रांसपोर्ट कारोबारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालात इतने खराब हैं कि आसपास की दोनों गलियों और मंदिर परिसर के निकट भी पानी जमा हो गया है। गंदे पानी के कारण क्षेत्र में बदबू फैल रही है तथा मच्छरों का प्रकोप बढ़ने से संक्रामक बीमारियों का खतरा भी मंडरा रहा है।
समस्या से परेशान ट्रांसपोर्टरों ने बृहस्पतिवार को गंदे पानी में खड़े होकर विरोध जताया और नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन कर नाराजगी व्यक्त की। उनका कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक समस्या का समाधान नहीं कराया गया है।
अमरजीत पिंकी चिन्योटी ने महापौर हरिकांत अहलूवालिया से मांग करते हुए कहा कि संबंधित गली को ऊंचा कराया जाए। जल निकासी की स्थायी व्यवस्था की जाए। भविष्य में इस तरह की समस्या उत्पन्न न हो। पंकज अनेजा ने कहा कि ट्रांसपोर्ट नगर शहर का प्रमुख व्यावसायिक केंद्र है। प्रतिदिन सैकड़ों ट्रक चालक, व्यापारी और कर्मचारी आते-जाते हैं। गंदगी और जलभराव के कारण व्यापार भी प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
विरोध प्रदर्शन में यश ओबेरॉय, दिव्या बुद्धिराजा, मयंक मक्कड़, टीटू जुनेजा, हरभजन सिंह, मीनाक्षी छाबड़ा, एटीसी मिश्रा,अमित नैय्यर आदि शामिल रहे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -