{"_id":"5a19c3b54f1c1baf678bde97","slug":"din-har-jaam-se-haafa-sheher","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनभर जाम से हांफा शहर, दौड़ती रही पुलिस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिनभर जाम से हांफा शहर, दौड़ती रही पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Sun, 26 Nov 2017 10:09 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर की यातायात व्यवस्था भी पुलिस अफसरों के लिए चुनौती बनी हुई है। यातायात माह वीआईपी ड्यूटी और निकाय चुनाव ड्यूटी में बीतता नजर आ रहा है। शहर में यातायात व्यवस्था को संभालने के लिए पुलिस अफसर सड़क पर उतरे ही थे कि निकाय चुनाव में ड्यूटी लगने से शहर फिर से जाम की चपेट में आ गया।
विज्ञापन
शनिवार दोपहर से ही शहर में अलग-अलग स्थानों पर जाम लगना शुरू हो गया। लालकुर्ती पैठ के चलते फिर से व्यवस्था बिगड़नी शुरू हो गई है। लालकुर्ती पैठ बाजार से लेकर जीरो माइल तक पहुंचने में ही वाहन चालकों को करीब आधा घंटा लग गया। जीरो माइल से लेकर बेगमपुल चौराहे तक भी यही हाल रहा। सड़क पर ऑटो और ई रिक्शा खड़े होने से जाम लगा रहा। दिल्ली रोड पर भैसाली बस अड्डे से लेकर जली कोठी चौराहे तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। केसरगंज, रेलवे रोड चौराहा, मेट्रो प्लाजा पर भी जाम लगा रहा। दिल्ली चुंगी पर भी जाम की स्थिति बनी रही। रिठानी, परतापुर तिराहा भी जाम की चपेट में रहा। घंटाघर, छतरी वाला पीर, खैरनगर बाजार, इंदिरा चौक और हापुड़ अड्डा चौराहे से भूमिया पुल तक वाहन जाम में फंसे रहे। कचहरी पुल पर आड़े तिरछे वाहन जाम में फंसे रहे। वहीं, बेगमपुल से नाला रोड पर आधा किमी तक जाम की स्थिति बनी रही। शाम होते ही बिजली बंबा बाईपास पर जुर्रानपुर के निकट वाहनों की लंबी कतार लग गई। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर मोहिउद्दीनपुर के समीप लंबा जाम लगा रहा। रात में कंकरखेड़ा बाईपास और मवाना रोड पर गंगानगर से रजपुरा चौकी तक वाहनों की स्पीड सुस्त रही।
विज्ञापन
दिल्ली रोड पर कट ने बिगाड़ी व्यवस्था
दिल्ली रोड पर सबसे ज्यादा व्यवस्था भैसाली बस अड्डे से बिगड़ रही है। भैसाली बस अड्डे के सामने आए दिन जाम लगता है। वहीं, ट्रांसपोर्ट नगर के सामने डिवाइडर में कट खुले होने से दोपहर से लेकर शाम तक जाम लगता है।
विज्ञापन
30 नवंबर को लौटेगी पुलिस
ट्रैफिक पुलिस की ड्यूटी निकाय चुनाव के दूसरे और तीसरे चरण में लगी है। तीसरा और अंतिम चरण का चुनाव कराने के बाद 30 नवंबर को ही पुलिस जिले में लौटेगी। जिले के दो टीएसआई में से एक अवकाश पर हैं और दूसरे की ड्यूटी गाजियाबाद में चुनाव के लिए लगी है। ऐसे में ट्रैफिक व्यवस्था की जिम्मेदारी टीआई सुनील पर है।
कुछ स्थानों पर वाहनों का दबाव लगातार बढ़ रहा है। मोहिउद्दीनपुर के निकट शुगर मिल के चलते गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली और बुग्गी के चलते जाम की समस्या बनी हुई है। जिन स्थानों पर पुलिस की ड्यूटी है वहां व्यवस्था बनाने की कोशिश की जा रही है। चौराहों पर लालबत्ती होने पर भी जाम की समस्या बन रही है।-संजीव बाजपेई, एसपी ट्रैफिक