फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Diksha from Meerut Tops in 57 kg Category; Tanu Takes First Place in 59 kg.

Meerut News: 57 किलोग्राम में मेरठ की दीक्षा, 59 किलोग्राम में तनु अव्वल

Wed, 18 Mar 2026 06:25 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 06:25 PM IST
विज्ञापन
Diksha from Meerut Tops in 57 kg Category; Tanu Takes First Place in 59 kg.
- 31वीं यूपी पुलिस वार्षिक कुश्ती क्लस्टर प्रतियोगिता शुरू
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। छठी वाहिनी पीएसी के परेड ग्राउंड में बुधवार को 31वीं उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक कुश्ती क्लस्टर (महिला एवं पुरुष वर्ग) प्रतियोगिता शुरू हुई। यह प्रतियोगिता 18 से 21 मार्च तक कराई जा रही है। इसमें कुश्ती, बॉक्सिंग, बॉडी बिल्डिंग और आर्म रेसलिंग की स्पर्धाएं होंगी।
प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि पुलिस उपमहानिरीक्षक मेरठ अनुभाग कल्पना सक्सेना ने किया। सेनानायक प्रेम चंद ने उनका स्वागत किया। प्रदेश के 13 जोनों की टीमों ने इसमें भाग लिया। कार्यक्रम में ओलंपियन सतीश यादव सहित कई अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी और अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

53 किलोग्राम भार वर्ग में आगरा की प्रियांशी ने प्रथम स्थान हासिल किया। 57 किलो ग्राम में मेरठ की दीक्षा तोमर प्रथम रही, जबकि प्रयागराज की साधना और आगरा की मोनी दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं। 55 किलोग्राम में प्रयागराज की मानसी प्रथम रही। 62 किलोग्राम भार वर्ग में लखनऊ की पुष्पा प्रथम स्थान पर, मेरठ की संगीता दूसरे और बरेली की सपना तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

59 किलोग्राम भार वर्ग में मेरठ की तनु मलिक ने प्रथम स्थान हासिल किया जबकि प्रयागराज की रिचा शर्मा दूसरे और बरेली की निशब तीसरे स्थान पर रही। 68 किलोग्राम भार वर्ग में मेरठ की दीपा ने प्रथम स्थान हासिल किया। दूसरे स्थान पर वाराणसी की प्रतिभा मौर्य रही। तीसरा स्थान गोरखपुर की अनुराधा सिंह और बरेली की अर्चना को संयुक्त रूप से मिला। 65 किलोग्राम भार वर्ग में मेरठ की कविता तोमर ने बाजी मारी।

76 किलोग्राम भार वर्ग में लखनऊ की नीलम तोमर प्रथम और मेरठ की निशा दूसरे स्थान पर रही। आगरा की शीतल और वाराणसी की आरती राजपुत को संयुक्त रूप से तीसरा स्थान मिला। 72 किलोग्राम भार वर्ग में हर्षिता प्रथम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed