{"_id":"6ac658d6e485cfebb9092e4a","slug":"dignified-and-grand-inauguration-of-the-shri-ramlila-performance-meerut-news-c-40-1-mct1015-113661-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: श्रीरामलीला मंचन का गरिमामय एवं भव्य शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: श्रीरामलीला मंचन का गरिमामय एवं भव्य शुभारंभ
विज्ञापन
रामलीला का उद्घाटन करते अतिथि। (फलावदा)
फलावदा। नगर स्थित श्री शिव बूढ़ा मंदिर रामलीला कमेटी के तत्वावधान में मंगलवार देर रात श्री रामलीला मंचन का गरिमामय एवं भव्य शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि प्रमुख समाजसेवी चौधरी भानु प्रताप ने श्री गणेश पूजन, दीप प्रज्वलन एवं फीता काटकर मंचन प्रोजेक्टर पर चलने वाली रामलीला का उद्घाटन किया। संचालन ओबीसी मोर्चा के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष प्रिंस कुमार आर्य ने किया।
पूर्व अध्यक्ष मेराजुद्दीन ने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन और उनके उच्च नैतिक मूल्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भगवान श्री राम का जीवन सत्य, धर्म, त्याग और भ्रातृ प्रेम का अनुपम उदाहरण है। श्री रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्य अतिथि समाजसेवी चौधरी भानु प्रताप का माल्यार्पण कर एवं प्रभु श्री राम दरबार का दिव्य चित्र भेंट कर अभिनंदन व सम्मान किया।
बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने भक्तिमय माहौल में प्रोजेक्टर पर रामलीला का आनंद लिया। इस कार्यक्रम में कांग्रेस नेता सैयद रिहानुद्दीन, पूर्व अध्यक्ष मिर्जा शाफीकुद्दीन, इमरान सैफी, श्री बूढ़ा शिव मंदिर समिति के प्रधान मनोज विश्नोई, रामलीला कमेटी के प्रधान विशाल सैनी, उप प्रधान मनीष सिंह, पूर्व प्रधान राजेश कुमार सैनी, ज्ञानेंद्र धीमान, सुरेंद्र विश्नोई आदि रहे।