{"_id":"591576344f1c1bf207850d93","slug":"dig-sir-arrest-those-killers-otherwise-will-kill","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीआईजी साहब! उन हत्यारों को गिरफ्तार करा लो, वरना मार डालेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीआईजी साहब! उन हत्यारों को गिरफ्तार करा लो, वरना मार डालेंगे
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Fri, 12 May 2017 02:17 PM IST
विज्ञापन
डीआईजी से लगाई इंसाफ की गुहार
मेरठ में खरखौदा के घोसीपुर में 10 फरवरी को हुए दोहरे हत्याकांड के पांच आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज परिजन सैकड़ों ग्रामीणों के साथ एसएसपी और डीआईजी से मिले। परिजनों ने बताया कि पांचों आरोपी खुलेआम गांव में घूमकर जान से मारने की धमकी देकर समझौते का दबाव बना रहे हैं।
विज्ञापन
पीड़ित सरताज गाजी पक्ष के अधिवक्ता महराज गाजी कई अधिवक्ताओं, परिजन और ग्रामीणों ने बताया कि अभी तक मुख्य आरोपी उस्मान गाजी, इरफान, फुरकान, गुलफाम और अशफाक पकड़ से दूर हैं। पांचों आरोपी पीड़ित परिवार को धमका रहे हैं कि यदि समझौता नहीं किया तो मार डालेंगे। आरोपी गांव में यहां तक कहते घूम रहे हैं कि उनकी एक पुलिस अधिकारी से बात हो चुकी है। चार लोगों के नाम शपथ पत्र देकर केस से निकल जाएंगे जबकि विवेचक चारों को दोषी मान रहा है। पीड़ितों ने बताया कि वह आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कई बार धरने प्रदर्शन कर चुके हैं। लेकिन कुछ नहीं हुआ। जनता का भरोसा बने रहे इसलिए पांचों आरोपी जल्द गिरफ्तार किया जाएं।
विज्ञापन