फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   DIG inspected the police station

Meerut News: डीआईजी ने किया कोतवाली का निरीक्षण

Sun, 05 Jan 2025 02:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
DIG inspected the police station
सरधना। संपूर्ण समाधान दिवस के बाद डीआईजी कलानिधि नैथानी ने सरधना कोतवाली का निरीक्षण किया। उन्होंने जनसुनवाई कार्यालय, बैरक, कंप्यूटर रूम, मालखाना में दस्तावेज की जांच की। उन्होंने थाने की व्यवस्था को परखा और प्रभारी निरीक्षक से फरियादियों की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीआईजी कलानिधि नैथानी ने दस्तावेज के रखरखाव, ई-प्रणाली, साफ सफाई संबंधी पड़ताल की। कहा कि छह माह से अधिक समय से लंबित विवेचनाओं पर एसएसपी स्वयं संज्ञान लें। विवेचनाओं में गुणवत्तापूर्ण साक्ष्य संकलन एवं नए आपराधिक कानून के अंतर्गत नियमानुसार साक्ष्यों को शामिल करते हुए समय से निस्तारण के निर्देश दिए। रेंज के सभी थानों पर दर्ज मुकदमों की विवेचनाओं की समीक्षा के लिए जनपद प्रभारी को समीक्षा कर संबंधित क्षेत्राधिकारी के दायित्व तय करते हुए पर्यवेक्षण में सुधार लाने के निर्देश दिए। साथ ही अनुभवी स्टाफ द्वारा प्रशिक्षु उपनिरीक्षकों को थाने पर उचित प्रशिक्षण दिया जाए।
विज्ञापन

धारदार हथियार, जानलेवा हथियार से घटना होने पर तुरंत बाद मुकदमा दर्ज करें। सक्रिय चोरी, लूट, डकैती के अपराधियों पर पैनी नजर रखते हुए प्रभावी कार्रवाई करें। आगामी त्योहार लोहड़ी, मकर संक्रांति को सकुशल संपन्न कराने के लिए निर्देश दिए। महिला संबंधी मामलों पर त्वरित कार्रवाई के साथ शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। हत्या, लूट, डकैती, गैंगरेप, गो तस्करी, वाहन चोर, मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध गैंगस्टर की कार्रवाई करने तथा गैंगस्टर के आरोपियों के खिलाफ संपत्ति जब्तीकरण की कार्रवाई के निर्देश दिए। साइबर ठगी की सूचना तुरंत साइबर थाना अथवा 1930 पर देने के लिए जागरूक करें। इसके बाद बस स्टैंड, मेन बाजार आदि जगहों पर पुलिस बल के साथ पैदल गश्त किया। इस दौरान एसपी देहात राकेश मिश्रा, सीओ संजय कुमार जायसवाल, थाना प्रभारी प्रताप सिंह, शत्रुघ्न यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed