{"_id":"68658052e3a1726ff0055127","slug":"dharna-against-deduction-in-the-name-of-insurance-meerut-news-c-27-1-bij1007-153700-2025-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमा के नाम पर कटौती के विरोध में दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीमा के नाम पर कटौती के विरोध में दिया धरना
विज्ञापन
हीमपुर दीपा। पीएनबी की शाखा हीमपुर दीपा पर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के कार्यकर्ताओं किसानों के खाते से बिना बताए दुर्घटना बीमा की रकम काटने के विरोध में धरना दिया। 24 घंटे में मामले में जांच न होने पर अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी देते हुए शाखा प्रबंधक को ज्ञापन दिया।
बुधवार को भाकियू अराजनैतिक के कार्यकर्ता बैंक शाखा के बाहर धरने पर बैठ गए। उनका कहना था कि शाखा में किसानों के खाते से बिना बताए एक बीमा कंपनी के लिए रुपये काटे गए। किसानों को बिना बताए खाते से रुपये निकालने की जांच कराकर इस घोटाले का पर्दाफाश करने की मांग की गई। कार्यकर्ताओं ने एक ज्ञापन एसडीएम चांदपुर के नाम शाखा प्रबंधक को सौंपा।
बैंक प्रबंधक शिवानी पांडेय ने मामले की 10 दिन में जांच कराने का आश्वासन दिया है। कार्यकर्ताओं ने जिम्मेदार बैंक अधिकारियों के खिलाफ हीमपुर दीपा थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान तहसील अध्यक्ष राकेश प्रधान, ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, महासचिव महिपाल सिंह, यशवीर सिंह, ऋषिपाल सिंह, कुलदीप सिंह आदि मौजूद है।