{"_id":"613fb1d98ebc3eb503036313","slug":"dhaba-owner-beaten-to-kanter-driver-meerut-news-mrt556094945","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल संचालक ने कैंटर चालक को बेरहमी से पीटा,विडियो बनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होटल संचालक ने कैंटर चालक को बेरहमी से पीटा,विडियो बनाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ढाबा संचालक ने कैंटर चालक को पीटा, वीडियो भी बनाया
परतापुर। दिल्ली देहरादून बाईपास स्थित डुंगरावली गांव के पास रविवार रात वैष्णो ढाबा संचालक और उसके कर्मचारियों ने एक कैंटर चालक को हॉकी और लोहे के पाइप से पीटा। आरोप है कि उसके वाहन को जलाने की धमकी दी गई। घटना में चालक घायल हो गया। बताया गया है कि ढाबे से चारपाई ले जाने के शक में यह घटना हुई है।
कैंटर चालक बिजेंद्र निवासी खुशहालनगर अनूपशहर मवाना से वाहन खाली कर लौट रहा था। परतापुर थाना क्षेत्र में रिठानी में अपनी बहन के यहां पर खाना खाने के लिए चला गया और कैंटर को ढाबे के पास खड़ा कर दिया। लौटकर आने पर कैंटर के अंदर लेटकर चालक सोने लगा। आरोप है कि इसी दौरान ढांबा राजेश संचालक अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर कैंटर चालक के पास पहुंचे और उसे कैंटर से उतार दिया। इसके बाद हॉकी और लोहे की पाइप से उसकी जमकर पिटाई की। पिटाई के दौरान वीडियो भी बनाया गया।
बिजेंद्र का आरोप है कि हमलावरों ने वाहन में आग लगाकर उसमें उसे फेंकने की चेतावनी भी दी गई। बिजेंद्र को गंभीर चोटें आई हैं। चालक ने थाने पहुंच करके ढाबा संचालक राजेश और सुनील के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। बताया गया है कि ढाबे से चारपाई उठाने के शक में कैंटर चालक बिजेंद्र पर हमला हुआ है। वहीं, बिजेंद्र का कहना है कि सोने के लिए उसके वाहन में जगह थी। उसने कोई चारपाई नहीं उठाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।