फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Dhaba operator assaulted and looted cash, four people detained

Meerut News: ढाबा संचालक ने लगाया मारपीट और नकदी लूटी, चार लोगों को हिरासत में

Mon, 28 Oct 2024 04:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Oct 2024 04:39 AM IST
विज्ञापन
Dhaba operator assaulted and looted cash, four people detained
मवाना। ढाबा संचालक ने कार रुकवाकर मारपीट करने, नकदी व मोबाइल लूटने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। थाना प्रभारी का कहना है कि मामला मारपीट का है। लूट नहीं हुई है। चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

गांव रहमापुर निवासी गौरव कुमार पुत्र कृष्णपाल का मवाना में हस्तिनापुर रोड पर ढाबा है। गौरव ने बताया कि रविवार देर शाम वह कार से गांव रहमापुर लौट रहा था। जैसे ही नहर पार कर आगे बढ़ा तो कुछ लोगों ने हाथ देकर कार रुकवाने का प्रयास किया। उसने कार को धीमा किया तो आरोपियों ने गाली गलौज शुरू कर दी। आरोपियों की मंशा भांप कार को दौड़ाने लगा तो आरोपियों ने रजबहे के पास कार के आगे बाइक लगाकर रोक लिया। उसे कार से निकालकर मारपीट करते हुए 15 हजार रुपये तथा मोबाइल लूट लिया। इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी राजेश कांबोज का कहना है कि मामला लूट नहीं, मारपीट का है। स्कूटी में साइड लगने पर मारपीट की गई है। चार आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। इनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed