फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   DGP Rajeev Sabharwal has recommended to the government to declare a reward of five lakhs on Badan Singh Baddo

UP: DGP की शासन से सिफारिश, बदन सिंह बद्दो पर हो 5 लाख का इनाम, बड़े कुख्यात हैं पश्चिमी यूपी के ये चार बदमाश

Tue, 09 May 2023 12:33 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 09 May 2023 12:33 AM IST
सार

Meerut News : DGP ने कुख्यात बदन सिंह बद्दो पर पांच लाख के इनाम की सिफारिश शासन को भेजी है। पश्चिमी यूपी के चार बड़े बदमाश हैं, जिनमें तीन पर पहले से ही पांच-पांच लाख का इनाम घोषित हैं।

विज्ञापन
DGP Rajeev Sabharwal has recommended to the government to declare a reward of five lakhs on Badan Singh Baddo
बदन सिंह बद्दो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ढाई लाख के कुख्यात माफिया बदन सिंह बद्दो पर डीजीपी की ओर से पांच लाख के इनाम की सिफारिश शासन को भेजी गई है। प्रदेश सरकार बद्दो पर जल्द ही पांच लाख के इनाम की संस्तुति कर सकती है। इसके साथ ही प्रदेश में सबसे ज्यादा पांच लाख के चार इनामी मेरठ रेंज में हो जाएंगे। इससे पहले तीन कुख्यात अपराधियों पर पांच लाख का इनाम हो चुका है।

विज्ञापन


प्रयागराज में उमेशपाल हत्याकांड के बाद प्रदेश सरकार ने मोस्ट वांटेड बदमाशों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बदमाशों पर इनाम की राशि बढ़ाई जा रही है। यूपी पुलिस की वेबसाइट के मुताबिक, मेरठ रेंज की बात करें तो अभी पांच लाख के इनामी अपराधियों में कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के शिवलोकपुरी निवासी विजेंद्र सिंह हुड्डा, बुलंदशहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में बहलीनपुर पन्नीनगर निवासी भूदेव पुत्र महावीर और गाजियाबाद के लोनी थाना क्षेत्र के रामेश्वर पार्क निवासी दीप्ति बहल हैं।
विज्ञापन


बदन सिंह बद्दो आजीवन कारावास काट रहा था। पूर्वांचल की जेल से 28 मार्च 2019 को वह गाजियाबाद कोर्ट में पेशी पर आया था। पुलिसकर्मियों से साठगांठ कर वह मेरठ में दिल्ली रोड स्थित होटल में शराब पार्टी करने के बाद फरार हो गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: चर्चा में आलिया की पोस्ट: हैलो नवाज! हम अच्छे पति-पत्नी तो नहीं बन सके, पर अच्छे माता-पिता बन सकेंगे, जवाब...

इसके बाद से पुलिस उसकी देश और विदेश में लोकेशन खंगालती रही। इन दिनों उसके विदेश में होने की बात कही जा रही है। बद्दो कई बार इस्टाग्राम पर पूर्व डीजीपी के खिलाफ पोस्ट डालकर चर्चा में आ चुका है। मेरठ पुलिस ने जब उसके इंस्टाग्राम हैंडल की लोकेशन निकाली तो उस समय वह लंदन में मिली थी। इसके बाद भी उसने कई बार पोस्ट किया, लेकिन उसके बारे में पुलिस स्पष्ट जानकारी नहीं जुटा पाई है।

यह भी पढ़ें: Akhilesh Road Show: अखिलेश का BJP पर तंज, पूछा- पहलवानों को लेकर चुप क्यों सरकारें? मेरठ की हालत देख उठाए सवाल

बदन सिंह बद्दो पर इनाम राशि ढाई लाख से बढ़ाकर पांच लाख करने को लेकर डीजीपी की ओर से शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। - राजीव सभरवाल, एडीजी मेरठ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed