Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Devraj selected for Pro Kabaddi

Meerut News: प्रो कबड्डी के लिए चयनित देवराज

Mon, 16 Nov 2026 07:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2026 07:24 PM IST
विज्ञापन
Devraj selected for Pro Kabaddi
सरधना। प्रो कबड्डी 2026 के लिए चयनित पूर्व छात्र देवराज-पूत को सम्मानित करते एसजी वर्ल्ड स्कूल
- उत्तर प्रदेश की जूनियर नेशनल कबड्डी टीम के रह चुके हैं कप्तान, विद्यालय ने सम्मानित कर बढ़ाया उत्साह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। एसजी वर्ल्ड स्कूल के पूर्व छात्र देवराज ने कबड्डी के क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन करते हुए बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उत्तर प्रदेश की जूनियर नेशनल कबड्डी टीम के कप्तान रह चुके देवराज का चयन प्रो कबड्डी 2026 के लिए हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है।

इस उपलब्धि पर सोमवार को विद्यालय परिसर में विशेष प्रार्थना सभा आयोजित कर देवराज को सम्मानित किया गया। विद्यालय के डायरेक्टर संजय चौधरी ने उन्हें मेडल, ट्रॉफी और बुके भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि देवराज की सफलता विद्यालय के लिए गौरव का विषय है। उपप्रधानाचार्य कृतिका रस्तोगी ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि से दूसरे विद्यार्थियों को भी खेलों में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। प्रधानाचार्य डॉ. रुचि गुप्ता ने कहा कि कठिन परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ संकल्प से सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed