फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Devotees pulled the chariot amidst a shower of flowers.

Meerut News: पुष्पवर्षा के बीच भक्तों ने खींचा रथ

Thu, 16 Jul 2026 09:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 09:24 PM IST
विज्ञापन
Devotees pulled the chariot amidst a shower of flowers.
शीलकुंज में धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। आषाढ़ शुक्ल पक्ष द्वितीया के अवसर पर शीलकुंज में भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई।
संयुक्त व्यापार संघ वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुधीर रस्तोगी ने बताया कि रथ यात्रा में भगवान जगन्नाथ के रथ को श्रद्धालुओं ने हरिनाम संकीर्तन करते हुए रस्सों से खींचा। पूरे मार्ग में भक्त भगवान के भजनों और कीर्तन में लीन दिखाई दिए।
इस्कॉन से जुड़े रूपवान दास ने बताया कि रथ यात्रा वह दिव्य अवसर है जब भगवान जगन्नाथ सभी भक्तों पर कृपा करने के लिए स्वयं मंदिर से बाहर निकलते हैं। उन्होंने कहा कि शास्त्रों में वर्णित है रथ पर सवार भगवान जगन्नाथ के दर्शन करने वाला जन्म मृत्यु के चक्र से मुक्ति प्राप्त करता है।
विज्ञापन

कार्यक्रम के सफल आयोजन में जगन्नाथ सेवा समिति, शील कुंज की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आयोजन में छावनी परिषद पूर्व उपाध्यक्ष शिप्रा रस्तोगी, संयुक्त व्यापार संघ वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुधीर रस्तोगी, रविंद्र अग्रवाल, श्याम यादव, कीर्ति दुग्गल, टीपी दूबे, अशोक वर्मा, केके अत्रे, दिनेश खन्ना रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed