फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Devotees' car rammed under truck, youth dies

Meerut News: ट्रक की नीचे घुस गई श्रद्धालुओं की कार, युवक की मौत

Thu, 20 Jun 2024 03:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2024 03:57 AM IST
विज्ञापन
Devotees' car rammed under truck, youth dies
छपार । हरिद्वार से गंगा स्नान कर लौट रहे तीर्थयात्रियों की कार रामपुर तिराहे पर ट्रक के नीचे घुस गई। हादसे में कार चला रहे प्रियांशु (19) की मौके पर मौत हो गई जबकि कार सवार राजस्थान के छह श्रद्धालु गंभीर घायल हो गए। घायलों का मेरठ में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

राजस्थान के कोटपुतली निवासी नरेश कुमार अपनी पत्नी प्रिया और परिवार के प्रेम, लोकेश, बंटी के साथ हरिद्वार गंगा स्नान करने गए थे। मंगलवार रात परिवार वापस लौट रहा था। कार परिवार का ही प्रियांशु (19) पुत्र श्रवण चल रहा था। रामपुर तिराहे के निकट हाईवे किनारे खड़े ट्रक में पीछे से कार घुस गई। हादसे में कार चालक प्रियांशु (19) की मौत हो गई जबकि अन्य तीर्थ यात्री घायल हो गए।
विज्ञापन

पुलिस ने घायलों को स्वामी कल्याण देव जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां से उन्हें मेरठ रेफर कर दिया गया। बताया गया है कि मृतक प्रियांशु का एयरफोर्स में चयन हो गया था। तीन दिन पहले ही रिजल्ट जारी हुआ था। माना जा रहा है कि नींद की झपकी के कारण हादसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed