फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Devotees became emotional upon hearing the episode of the meeting between Hanuman and Bharat.

Meerut News: हनुमान-भरत मिलाप का प्रसंग सुनकर भावुक हुए श्रद्धालु

Sat, 23 May 2026 07:01 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 07:01 PM IST
विज्ञापन
Devotees became emotional upon hearing the episode of the meeting between Hanuman and Bharat.
- हनुमान कथा में संजीवनी बूटी लाने के प्रसंग ने रोमांचित भी किया
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। दिल्ली रोड स्थित जगदीश मंडप में चल ही हनुमान कथा में चौथे दिन हनुमान-भरत मिलाप का प्रसंग सुनकर श्रद्धालु भावुक हो गए। कथा वाचक डॉ. भृगुमणि महाराज ने हनुमान जी की महिमा का भावपूर्ण वर्णन करते हुए संजीवनी बूटी का प्रसंग भी सुनाया। बूटी की जगह पर्वत उठाकर लाने का प्रसंग सुनकर श्रद्धालु रोमांचित भी हुए।
कथा वाचक ने राम रावण युद्ध के दौरान लक्ष्मण के मूर्छित होने और हनुमान जी द्वारा संजीवनी बूटी लाने के प्रसंग का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने बताया कि जब मेघनाद की शक्ति से लक्ष्मण अचेत हो गए तो भगवान श्रीराम अत्यंत चिंतित हो उठे। वैद्य सुषेण के निर्देश पर बजरंग बली संजीवनी बूटी लेने गए और पूरा पर्वत ही उठा लाए।
विज्ञापन


कथा के दौरान भरत-हनुमान मिलाप के प्रसंग ने भी श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। कथा व्यास ने कहा कि मार्ग में भरत ने आकाश में पर्वत ले जाते हुए हनुमान को देखा और उन्हें शत्रु समझकर बाण चला दिया। हनुमान के मुख से श्रीराम का नाम निकला तो भरत जी तुरंत उनके पास पहुंचे। हनुमान से पूरा वृत्तांत सुनकर भरत जी व्यथित हुए और उन्हें सम्मानपूर्वक विदा किया। हनुमान जी की भक्ति और सेवा से प्रसन्न होकर भगवान श्रीराम ने उन्हें भरत के समान प्रिय बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कथा में सुग्रीव व श्रीराम मित्रता और बाली वध के प्रसंग का भी वर्णन किया गया। इस अवसर पर डाॅ. महेश योगी, अमित अग्रवाल, पुनीत गोयल, आनंद प्रकाश गर्ग, पवन गर्ग, प्रशांत जैन, शुभम कक्कड़ आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed