{"_id":"5dc9ca698ebc3e5b5b3952ba","slug":"devotee-stuck-in-a-jam-in-kithore-kithor-news-mrt453123191","type":"story","status":"publish","title_hn":"किठौर में लगे जाम में फंसे रहे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किठौर में लगे जाम में फंसे रहे श्रद्धालु
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किठौर। सोमवार को गढ़ गंगा मेले में जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ से गढ़मुक्तेश्वर रोड पर भीषण जाम की स्थिति रही। मार्ग पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिलीं। पुलिस जाम को करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद खुलवा सकी। इसके बाद यातायात सुचारू हो सका।
गढ़ गंगा के पौराणिक मेले में पूर्णिमा स्नान पर अटूट धार्मिक आस्था देखने को मिली। गंगा मैया के जयकारों से मेरठ-गढ़मुक्तेश्वर मार्ग गुंजायमान रहा। कार्तिक मेले में जाने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ टैक्ट्रर-ट्रॉली, भैसा-बुग्गी, खच्चर, दुपहिया वाहन आदि बड़ी संख्या में गढ़मुक्तेश्वर को प्रस्थान कर रहे थे। जिसके चलते गोकलपुर, मऊखास, हसनपुर, किठौर, शाहजहांपुर में दिनभर भीषण जाम लगा रहा। रात में भी ऐसी ही स्थिति बनी रही। चौपहिया वाहन चालक धीमी गति से आगे बढ़ते रहे। भीड़ अधिक होने के कारण यहां दुर्घटना का भय बना रहा। गंगा स्नान से लौटने वालों की वजह से सारी रात आवागमन रहा। वहीं, निजी वाहनों द्वारा यात्रियों से मनमाना किराया वसूला गया।