{"_id":"5a7caa6c4f1c1b805a8b8c79","slug":"devlok-ho-raha-naraklok","type":"story","status":"publish","title_hn":" देवलोक में हो रहा नरकलोक का अनुभव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवलोक में हो रहा नरकलोक का अनुभव
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Feb 2018 01:22 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम द्वारा मंगतपुरम में डाले जा रहे कूड़े से बने पहाड़ के कारण आसपास के कालोनी वासियों का बुरा हाल है। कूड़े की दुर्गंध से लोगों का सांस लेना मुहाल है। जिस तरफ भी हवा चलती है उस तरफ की कालोनियों का बदबू से बुरा हाल हो जाता है। लोगों का कहना है कि अगर समय रहते नगर निगम ने बीच आबादी से कूड़े के पहाड़ को नहीं हटवाया तो वे निगम प्रशासन का घेराव करेंगे। बृहस्पतिवार को अमर उजाला ने देवलोक कालोनी वासियों से बात की तो उनका निगम के प्रति गुस्सा फूट पड़ा। कहा कि देवलोक कालोनी कूड़े की बदबू से नरकलोक बन गई है। कई बार शिकायत करने के बाद भी समस्या का निदान नहीं हो सका है।
क्या बोले कालोनी वाले
घर तक पहुंच रही बदबू
कूड़े की दुर्गंध घरों तक पहुंच रही है। गर्मी और बरसात में तो और भी बुरा हाल हो जाता है। घर में भी मुंह बांधकर रखना पड़ता है।
साधना
गैर जिम्मेदार हुआ निगम
नगर निगम अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा रहा है। बीच आबादी में कूड़ा नहीं डाला जा सकता है। निगम को इस नरक से निजात दिलानी चाहिए।
सुषमा शर्मा
खिड़की रखते हैं बंद
बदबू की वजह से खिड़की भी बंद रखनी पड़ती है। जब कूड़े के ढेर की तरफ से हवा चलती है तो बुरा हाल हो जाता है।
अरुणा गुप्ता
फैलेगी बीमारी
अगर यही हाल रहा तो क्षेत्र में बीमारी फैल जाएगी। गर्मी और बरसात में तो बदबू इतनी हो जाती है कि सांस लेना दूभर हो जाता है।
मुनेश
समस्या का करें समाधान
बीच आबादी कूड़ा नहीं डाला जा सकता है। नगर निगम का काम शहर साफ रखना है। कूड़े का समाधान करके समस्या से निजात दिलाई जाए।
ममता शर्मा
निगम है दोषी
कूड़े के पहाड़ का दोषी निगम है। महापौर को इस बारे में सोचना चािहए और लोगों को इस नर्क से निजात दिलानी चाहिए।
संगीता जुयाल
करेंगे आंदोलन
बीच आबादी कूड़े के पहाड़ से जीना मुश्किल हो रहा है। अब तो मेहमान भी इस बारे में पूछने लगे हैं। समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन करेंगे।
प्रदीप जैन
सांस लेना मुश्किल
कूड़े की वजह से लोगों का सांस लेना दूभर हो गया है। अगर इस समस्या का समाधान नहीं हुआ तो लोग यहां आना भी बंद कर देंगे।
अजय कुमार गोयल
समस्या का हो समाधान
लंबे समय से कूड़े की समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। कालोनी में भी कूड़े के ढेर लगे हैं। निगम लापरवाह हो गया है।
सतीश गुप्ता
नहीं खोलते खिड़की
बदबू की वजह से घर की खिड़कियां दरवाजे बंद रखने पड़ते हैं। जनप्रतिनिधि भी इस दिशा में कुछ नहीं कर रहे हैं।
वेदप्रकाश
क़ूड़ा नहीं उठा तो आंदोलन
अगर निगम ने कूड़ा नहीं उठाया तो यह और भी भयावह हो जाएगा। इसके लिए क्षेत्र के लोगों को आंदोलन करना होगा।
पीके जैन
पढाई हो रही प्रभावित
कूड़े से हमारी पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। बदबू के बारे में दोस्त भी पूछते हैं। निगम को इसका समाधान करना चाहिए।
दिव्यांश
नौकरशाह लें निर्णय
बीच आबादी में कूड़ा बीमारी का घर होता है। नौकरशाहों को लोगों की फिक्र करनी चाहिए। कूड़े का समाधान कराएं।
वैभव
क्षेत्रवासी चलाएं अभियान
मीडिया की तरह क्षेत्रवासियों को भी कूड़े के खिलाफ अभियान चलाना चाहिए। इसकी शिकायत सीएम से भी की जाएगी।
संजीव
नेता नहीं दे रहे ध्यान
कूड़े के पहाड़ को हटाने के लिए नेता भी ध्यान नहीं दे रहे हैं। वोट लेकर वादे भूल जाते हैं।
आविश